{"_id":"5ba2911c867a557f5e02c6cd","slug":"181537380636-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-चंदौसी सेक्शन में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-चंदौसी सेक्शन में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी-बरेली रेल लाइन के बीच विद्युतीकरण का कार्य शुरू हो गया है। वित्त मंत्रालय ने वर्ष 2016 में इस लाइन के विद्युतीकरण के लिए बजट को मंजूरी दी थी। विद्युतीकरण हो जाने से ट्रेनों की गति तेज हो जाएगी।
रेल मंत्रालय ने चंदौसी-बरेली के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। चंदौसी में विद्युतीकरण कार्यालय, रेल यार्ड रहने के लिए अस्थायी आवास भी पक्के बनाए गए हैं। विद्युत पोल भी काफी संख्या में चंदौसी में पहुंच चुके है। विद्युतीकरण हो जाने से प्रदूषण में भी कमी आएगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार मुरादाबाद चंदौसी आसफपुर, दबतोरी, करेगी, आंवला, बिशारतगंज, रामगंगा से जंक्शन तक विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा इसके अलावा चंदौसी और अलीगढ़ के बीच भी विद्युतीकरण का कार्य पूरा इसी समय किया जाएगा। विद्युतीकरण हो जाने से ट्रेनों की गति तो बढे़गी लेकिन सबसे अधिक फायदा ट्रेनों की स्पीड को होगा। मुरादाबाद डिवीजन के सूत्रों के मुताबिक, काम तय अवधि में पूरा होगा। अधिकारियों ने चंदौसी से बरेली तक विद्युतीकरण के लिए रेल लाइन की पैमाइश पूरी कर ली है । पोल और विद्युत उपकरण लगाने के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। विद्युतीकरण के लिए सामान भी आ चुका है।