फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाघ के हमले में दो महिलाएं घायल

बाघ के हमले में दो महिलाएं घायल

Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बाघ के हमले में दो महिलाएं घायल
अमरिया (पीलीभीत)।
विज्ञापन

खेत से मसूर उखाड़कर लौट रही महिलाओं पर रविवार को बाघ ने हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गईं। उन्हें तुरंत सीएचसी अमरिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। एक महिला की हालत गंभीर है।
अमरिया क्षेत्र के गांव उदयपुर की रहने वाली सावित्री देवी और जीनत जहां सहित कई महिलाएं रविवार को पास के गांव नूरपुर में मोबिन के खेत से मसूर की तैयार फसल उखाड़ने गई थीं। दोपहर तक काम करने के बाद महिलाएं घर लौट रही थीं। रास्ते में एक नलकूप के पास महिलाएं पानी पीने के लिए रुकीं तभी गेहूं के खेत से निकले बाघ ने हमला कर दिया। बाघ ने पहले सावित्री देवी की गर्दन पर वार किया। महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ ने उसे छोड़ दिया। महिलाएं सावित्री को उठा पातीं इससे पहले बाघ ने जीनत जहां के सिर पर हमला कर दिया। महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण भी दौड़कर वहां पहुंच गए। इससे बाघ जीनत को छोड़ गेहूं के खेत में घुस गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से दोनों महिलाओं को अमरिया सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सावित्री देवी की गर्दन पर घाव हैं जबकि जीनत के सिर और मुंह पर गहरे दांत लगे हैं जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिलाओं के जिला अस्पताल पहुंचने पर डीएफओ आदर्श कुमार, रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह, वन दरोगा नवनीत यादव, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल, चौकी इंचार्ज पुष्कर सिंह टीम के साथ पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएफओ ने बताया कि जिला अस्पताल में भी रेंजर को लगाया गया है। घटनास्थल के आसपास भी निगरानी के लिए टीम लगाई जा रही है। घायलों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed