फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   राष्ठ्रगान मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी

राष्ठ्रगान मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी

Thu, 07 Sep 2017 09:48 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
राष्ठ्रगान मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी
बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में राष्ट्रगान न गाने की अपील करने वाले शहर काजी मौलाना असजद रजा खां के खिलाफ दाखिल याचिका पर एसीजेएम कोर्ट संख्या छह में दोनों पक्षों ने बृहस्पतिवार को अपना-अपना पक्ष रखा। अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर शहर काजी असजद रजा खां व अन्य के खिलाफ स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में राष्ट्रगान न गाने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की थी। अदालत ने इस पर थाना कोतवाली पुलिस से आख्या तलब की थी। आख्या आने से पूर्व ही मामला एसीजेएम कोर्ट संख्या छह में ट्रांसफर कर दिया गया। यहां पर मौलाना असजद रजा खां की ओर से भी पक्ष प्रस्तुत किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने दोनों पक्षों के तर्क सुने और इस मामले में आदेश के लिए 15 सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed