{"_id":"5981fa004f1c1bba698b45d9","slug":"181501690368-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतल ने बनाया छह एमएम का शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतल ने बनाया छह एमएम का शिवलिंग
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
सावन के महीने में कलाकारी भी शिवमय हो गई है। अशोक विहार की शीतल शेखर ने अपना हुनर भोलेनाथ का शिवलिंग बनाने में दिखाया है। छह एमएम के शिवलिंग को मूंग की दाल से तैयार किया गया है। शीतल ने इसे प्रतिष्ठित रिकार्ड दर्ज करने वाली संस्थाआें को भी भेजा है।
बरेली कॉलेज से बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहीं शीतल शेखर को आर्ट का शौक है। साइंस की छात्रा होने के बाद भी शीतल को कलाकारी पसंद है उन्होंने कई प्रतियोगिताएं भी जीती हैं। इस बार शीतल ने मूंग की दाल से छह एमएम साइज का शिवलिंग बनाया है। इसमें कागज और टिश्यू पेपर का भी प्रयोग किया गया है। शीतल का कहना है कि उनको तरह-तरह की चीजें बनाने का शौक है। पिता चंद्रशेखर निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि मां शशि गृहणी हैं।