फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फ्लाईओवर का काम पूरा करने के लिए तोड़ी जाएगी रोटरी

फ्लाईओवर का काम पूरा करने के लिए तोड़ी जाएगी रोटरी

Wed, 01 May 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर का काम पूरा करने के लिए तोड़ी जाएगी रोटरी
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर का काम पूरा करने के लिए चौराहे की रोटरी को हटाया जाएगा।। पहले कोशिश यह थी कि चौराहे को छुए बगैर ही काम पूरा कर लिया जाए, लेकिन वहां पिलर बनाने के लिए सेतु निगम के स्टाफ को दिक्कत महसूस हो रही है। समस्या यह भी आ रही है कि रोटरी को अभी तोड़ा जाता है तो इस चौराहे पर ट्रैफिक सिस्टम बुरी तरह से लड़खड़ा जाएगा। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसे लेकर जल्द ही प्रशासन से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

इस फ्लाईओवर का काम एक बार फिर जोरशोर से चल रहा है। रविवार को बोर्ड बैरिकेडिंग को भी चौराहे की तरफ बढ़ा दिया गया था। इसके बाद चौराहे पर रोडवेज बस अड्डे के सामने पिलर की फाउंडेशन बनाने के लिए पाईलिंग मशीन को भी लगवा दिया गया है। यह फ्लाईओवर एक दर्जन पिलर पर खड़ा होगा। इसके लिए दो पिलर चौराहे पर भी बनने हैं। निर्माण कार्य में लगी टीम को दिक्कत यह आ रही है कि चौराहे पर काफी बड़ी रोटरी बनी हुई है, जबकि वहीं पास में ही पिलर का काम भी होना है। इस रोटरी को हटाए बगैर वहां पिलर बनाना मुश्किल होगा। हालांकि अफसरों की प्लानिंग यह है कि चौराहे के दोनों ओर सड़क पर पहले दूसरे पिलर बना लिए जाएं। उसके बाद ही रोटरी को हटाया जाए। यहां पास में रोडवेज का महत्वपूर्ण बस अड्डा है। इसके अलावा शाहजहांपुर, पीलीभीत के साथ शहर के अंदर वाला भी काफी ट्रैफिक यहां रहता है। ऐसे में रोटरी हटी तो जाम की दिक्कत पैदा हो जाएगी। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना हे कि पहले सड़क के दोनों तरफ पुल का काम पूरा कराने को कहा गया है। प्रशासन से बातचीत और पूरी प्लानिंग के साथ ही चौराहे पर रोटरी को हटाया जाएगा।
विज्ञापन


सेटेलाइट फ्लाईओवर के लिए रोटरी को हटाया जाना है, क्योंकि इसके बगैर चौराहे पर पिलर नहीं खड़े हो पाएंगे। यहां पब्लिक को परेशानी न हो, इसलिए लिए ट्रैफिक की प्लानिंग के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीके सेन, डीपीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed