फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मोदी के कनेक्शन से पहले माया-अखिलेश कर गए ‘वैक्सीनेशन’

मोदी के कनेक्शन से पहले माया-अखिलेश कर गए ‘वैक्सीनेशन’

Sat, 20 Apr 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
मोदी के कनेक्शन से पहले माया-अखिलेश कर गए ‘वैक्सीनेशन’
मोदी के कनेक्शन से पहले माया-अखिलेश कर गए ‘वैक्सीनेशन’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र में खेले गए पिछड़ा और दलित कार्ड से सतर्क सपा-बसपा गठबंधन के नेता मायावती और अखिलेश यादव ने शुक्रवार को देवचरा में हुई चुनावी सभा में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग पर फोकस रखा। गठबंधन के नेताओं ने मतदाताओं को मोदी से सतर्क रहने और एक-दूसरे दलों को खुले दिल से अपना वोट ट्रांसफर करने का संदेश दे दिया। मायावती का मुसलमानों पर खास फोकस रहा।
विज्ञापन

मायावती और अखिलेश की चुनावी सभा के अगले ही दिन यानी 20 अप्रैल को इसी इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा होनी है। इसे ध्यान में रखते हुए मायावती और अखिलेश यादव ने देवचरा बाजार की संयुक्त सभा में बरेली, आंवला और बदायूं के दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक मतदाताओं का ‘वैक्सीनेशन’ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मायावती ने 30 मिनट का भाषण दिया वहीं सपा मुखिया 15 मिनट ही बोले। मायावती ने भाजपा और मोदी को दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी बताया। चुनाव आयोग को भी दलित विरोधी करार देकर दलितों में माहौल बनाने की कोशिश की। मुसलमानों की कमजोर आर्थिक हालत का बयान कर यह जताने की कोशिश की कि अगर भाजपा को रोकना है तो उनका वोट कांग्रेस से बंटने के बजाय सिर्फ गठबंधन को मिले। दलित और मुस्लिमों को प्रभावित करने के लिए भाजपा पर बार-बार हमला करते हुए मतदाताओं से कहा कि इस बार गुमराह न हों। दूसरी ओर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सबसे पहले पूछा कि इस सभा में दूध वाले आए हैं या नहीं। जवाब में आवाज आई कि आए हैं तो बोले, पिछली बार तो चाय के चक्कर में आप लोग इधर-उधर चले गए थे, लेकिन इस बार कहीं मत जाना। गठबंधन के प्रत्याशियों को ही जिताना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed