फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हवालात से जिला बदर अपराधी फरार

हवालात से जिला बदर अपराधी फरार

Fri, 18 Jan 2019 11:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
हवालात से जिला बदर अपराधी फरार
खुटार (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार रात दो बजे खुटार थाने की हवालात से जिला बदर अपराधी फरार हो गया। एसआई गुड्डू सिंह ने उसे बृहस्पतिवार रात आठ बजे चाकू के साथ गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कई जगहों पर छापामारी के बाद भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवस्थान निवासी सौरभ तिवारी पर चोरी, अवैध हथियार रखने सहित कई रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस की रिपोर्ट पर उसे 23 जुलाई 18 से 23 जनवरी 19 तक के लिए जिला बदर घोषित किया गया था। जिला बदर घोषित होने के बाद भी वह अपने घर रह रहा था। बृहस्पतिवार रात आठ बजे दरोगा गुड्डू सिंह और सिपाही राजकुमार अत्री, मोहम्मद शमीम ने सौरभ को देवस्थान मंदिर के पास से चाकू सहित गिरफ्तार किया जाना दर्शाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी और सौरभ को हवालात में बंद कर दिया गया था। उसके खिलाफ 4/25 शस्त्र अधिनियम के साथ ही उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे हवालात किसी तरह खुली मिलने पर सौरभ भाग निकला। कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों ने हवालात का दरवाजा खुला और सौरभ को गायब देखा तो खलबली मच गई। गश्त पर निकाली फोर्स पर वापस बुलाकर सौरभ के घर, जान पहचान और रिश्तेदारी में छापामारी की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार पूरे दिन भी पुलिस छापामारी करती रही लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। सीओ संदीप सिंह ने भी खुटार पहुंचकर मामले की जानकारी ली और लापरवाही पर पुलिसकर्मियों की कड़ी फटकार लगाई। देर शाम तक सौरभ का कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही मिलेगा, पुलिस को सौंपेंगे
खुटार। सौरभ के पिता लालाराम तिवारी ने बताया कि उनके पुत्र को बृहस्पतिवार को पुलिस ने पकड़ा था। शुक्रवार सुबह उसके थाने से गायब होने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग तलाश में जुटे हुए हैं। जैसे ही कोई पता चलेगा, पुलिस को सूचना देकर पकड़वाया जाएगा। दिन भर तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।

सौरभ तिवारी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गायब होने के बाद उसका तलाश में लगातार छापामारी की जा रही है। सौरभ को जल्द ही पकड़कर जेल भेजा जाएगा। अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।
राहुल सिंह, थाना प्रभारी खुटार

हवालात से अपराधी के भागने में रिपोर्ट दर्ज
पुवायां। खुटार थाने की हवालात से जिला बदर अपराधी के भागने के मामले में थाना प्रभारी राहुल सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि सौरभ तिवारी को बृहस्पतिवार रात चाकू सहित पकड़े जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर हवालात में बंद किया गया था। रात दो बजे सौरभ ने मुंशी से कहा कि हवालात में उसे घबराहट हो रही है। इस पर एक होमगार्ड से उसे हवालात से बाहर निकालकर बिठा दिया। सौरभ को हथकड़ी लगी थी। कुछ देर बाद वह हथकड़ी निकालकर भाग निकला।


लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को भेजी गई रिपोर्ट
पुवायां। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि सौरभ तिवारी के भाग जाने के मामले में जांच की गई तो कार्यालय मुंशी कांस्टेबल परीक्षित, पहरा होमगार्ड दीनबंधु की लापरवाही पाई गई है। एसपी ने मुंशी कांस्टेबल परीक्षित को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामले की रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। घटना के समय रात्रि अधिकारी एसआई विजयप्रकाश गश्त पर गए थे और थाना प्रभारी राहुल सिंह अपने आवास पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed