{"_id":"5b086bc64f1c1ba56e8b49e8","slug":"171527278534-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में शुरू हो जाएगी बरेली से हवाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में शुरू हो जाएगी बरेली से हवाई सेवा
Updated Sun, 27 May 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
सितंबर में बरेली से दिल्ली और लखनऊ आदि शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। उड़ान शुरू करने वाली कंपनी से अनुबंध और अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि रबर फैक्ट्री की जमीन पर हर हाल में औद्योगिक हब बनेगा, इसकी सभी बाधाएं दूर कराई जा रही हैं। यह बात केंद्रीय श्रम व रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाते हुए कही।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपने मंत्रालय की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि जटिल श्रम कानूनों को सरलीकरण करने के साथ ही चार श्रेणी में कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। साथ ही 40 करोड़ असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को ईपीएफ, स्वास्थ्य और अन्य लाभ दिलाने का लक्ष्य पूरा करने की कोशिश जारी है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, गरीबों को उज्जवला योजना में मुफ्त रसोई गैस और सौभाग्य योजना से गांवों में सभी घरों तक बिजली सप्लाई दी गई है। प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने भी प्रदेश में हुई प्रगति की जानकारी दी।