फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 thousand people quarantined as precautionary step in bareilly after corona positive cases found

बरेली: हजियापुर में 17 हजार की आबादी पर संक्रमण का खतरा, 200 गलियों के 4000 मकान सील

Tue, 28 Apr 2020 02:11 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 28 Apr 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
17 thousand people quarantined as precautionary step in bareilly after corona positive cases found
बरेली में जगह-जगह चल रही चेकिंग - फोटो : सोशल मीडिया

हजियापुर बरेली के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है। यहां कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पाए जाने के बाद बड़ी आबादी के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं क्षेत्र को सील करने के बाद बड़ी संख्या में लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 

विज्ञापन


क्षेत्र में राशन और भोजन आदि की व्यवस्था करना प्रशासन और निगम के अधिकारियों के लिए एक चुनौती बन गई है। वहीं दूसरी चुनौती स्वास्थ्य विभाग के लिए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की पहचान करना और उन्हें क्वारंटीन करना होगी।  
विज्ञापन


दो वार्डों के चार हजार मकान होंगे प्रभावित
सोमवार को हजियापुर इलाका सील किए जाने से हजियापुर के दो वार्ड, वार्ड 15 और वार्ड 39 इसकी जद में आ गए। इन दोनों वार्डों में मुख्य रूप से नीलकंठ कॉलोनी, कौशांबी कॉलोनी, आंबेडकर नगर, कामरेड नगर व वाल्मीकि बस्ती, टलइया आदि क्षेत्र शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें करीब चार हजार मकान हैं, जिनमें करीब 17 हजार लोग रहते हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों में कैद होना पड़ा। निगम के सर्वे के अनुसार क्षेत्र में करीब दो सौ गलियां हैं। इनमें कानून व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को घरों से बाहर न निकलने देना भी पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। 

हजियापुर में होम डिलीवरी के लिए जारी होंगे पास 
सुभाषनगर की तर्ज पर अब निगम के अधिकारी यहां के लोगों को घरों तक सामान की आपूर्ति के लिए राशन की दुकानों के पास जारी करेंगे। हालांकि निगम के अधिकारियों ने क्षेत्र के लिए पहले से ही किराना और सब्जी की दुकानों की लिस्ट जारी कर दी है। पर अब क्षेत्र के सील होने के बाद इन चिह्नित दुकानों के लिए पास जारी करने का काम शुरू होगा। 

हजियापुर मलिन बस्ती में भोजन पहुंचाना भी चुनौती
हजियापुर का अधिकतर इलाका मलिन बस्ती से घिरा हुआ है। यहां करीब सात से आठ हजार लोग रहते हैं, जिनमें सैकड़ों की संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके लिए दो वक्त के भोजन का इंतजाम करना भी मुश्किल है। ऐसे में इन लोगों के लिए राशन और खाने के पैकेट का इंतजाम करना न केवल नगर निगम, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed