फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   - आखिरी दो दिनों में पांच मंत्री आएंगे बरेली

- आखिरी दो दिनों में पांच मंत्री आएंगे बरेली

Thu, 29 Nov 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
- आखिरी दो दिनों में पांच मंत्री आएंगे बरेली
बरेली। नवंबर का पहला सप्ताह त्योहारों की छुट्टियों के नाम रहा। एक नवंबर से ही छुट्टी का माहौल बन गया था। छह से 11 नवंबर तक सरकारी दफ्तर बंद रहे। 18 से 23 नवंबर के बीच ईद मीलादुन्नबी, गंगा स्नान की छुट्टियां रहीं। महीने में चार रविवार के अवकाश भी थे। अब बचा माह का आखिरी सप्ताह माननीयों के नाम रहेगा, क्योंकि बचे हुए दो दिनों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे और प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह जनपद के दौरे पर रहेंगे। प्रशासन और पुलिस माननीयों की ही आवभगत में रहेगा, इसलिए जनता के काम होने की उम्मीद न के बराबर है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम आज 1:20 बजे पुलिस लाइन में उतरेंगे
बरेली। उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रवीन कुमार वर्मा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कासगंज, बदायूं और बरेली दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। मौर्य बृहस्पतिवार सुबह हेलीकाप्टर से लामार्टिनियर ग्राउंड लखनऊ से 10:30 बजे कासगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:40 बजे वह कासगंज के बारापत्थर मैदान पर उतरेंगे। 12:30 बजे उनका बदायूं आगमन होगा। वहां कार्यक्रम निपटाने के बाद 1:20 बजे डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर बरेली पुलिस लाइन में उतरेगा। यहां से वह कार से 1:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। डिप्टी सीएम सभा को भी संबोधित करेंगे। तीन बजे पार्टी पदाधिकारियों और 3:30 बजे विभागीय अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे। 6:15 बजे मुख्य अतिथि के रूप में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के वार्षिक अधिवेशन ‘एपकॉन-2018’ में शामिल होंगे। 8:15 बजे वापस सर्किट हाउस लौटेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 30 नवंबर को सुबह 8:10 बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


53896 लाख के कामों का लोकार्पण-शिलान्यास
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंडल के बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के 53896 लाख रुपये के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें बरेली में 5703.93 लाख के कामों का शिलान्यास और 199.70 लाख के कामों का लोकार्पण होगा। डिप्टी सीएम पूरे मंडल में 37134.39 लाख के कामों का शिलान्यास और 16762.19 लाख के कामों का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री का ट्रेन से आगमन आज 9:45 बजे
सरकारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल का बरेली जंक्शन पर पाटिलपुत्र चंडीगढ़ ट्रेन से आगमन बृहस्पतिवार सुबह 9:45 बजे होगा। यहां से वह सीधे अपने आवास कालीबाड़ी पहुंचेंगे। 10.10 बजे कालीबाड़ी से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम भी सर्किट हाउस में ही करेंगे। 30 नवंबर को भी सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद एक नवंबर को वित्तमंत्री पूर्वान्ह 11 बजे गंगापुर चौराहा स्थित बालाजी दरबार में आयोजित भंडारे में शामिल होंगे। दो नवंबर को बिल्ड एक्सपो 2018 के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। तीन नवंबर को शाम 5:42 बजे बरेली जंक्शन से श्रमजीवी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।


सिंचाई मंत्री भी बरेली में
बरेली। प्रदेश के सिंचाई मंत्री यांत्रिक धर्मपाल सिंह बृहस्पतिवार को 11.30 बजे इफ्को गेस्ट हाउस आंवला पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 30 नवंबर को अपने गांव गुलड़िया जाएंगे। 11 बजे गुलड़िया में जनता दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। एक और दो दिसंबर को वह पदयात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दो दिसंबर को वह श्रमजीवी एक्सप्रेस से शाम 5.42 बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed