फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एनएसएस कैंप के नाम पर फर्जीवाड़ा, 22 यूनिट रद्द

एनएसएस कैंप के नाम पर फर्जीवाड़ा, 22 यूनिट रद्द

Mon, 21 May 2018 01:34 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस कैंप के नाम पर फर्जीवाड़ा, 22 यूनिट रद्द
बरेली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शिविरों के नाम पर कॉलेज बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 15 कॉलेजों ने शिविर लगाए बगैर ही ग्रांट जारी करने के लिए विश्वविद्यालय को फर्जी रिपोर्ट भेज दी। जब सत्यापन कराया गया तो हकीकत सामने आ गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक ये कॉलेज पहले भी शिविर लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करते रहे हैं। विश्वविद्यालय ने बरेली और मुरादाबाद मंडल के इन कॉलजों में चल रहीं एनएसएस की 22 इकाइयों को निरस्त कर दिया है। इसकी रिपोर्ट भी एनएसएस के मुख्यालय भेज दी गई है।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली और मुरादाबाद मंडल के कॉलेजों में 253 एनएसएस यूनिट हैं। एनएसएस की सामान्य गतिविधियों के लिए 21500 रुपये और सात दिवसीय शिविर के लिए 22500 रुपये की ग्रांट दी जाती है। एक यूनिट में सौ विद्यार्थी होते हैं। शैक्षिक सत्र 2017-18 में सामान्य गतिविधियों के लिए सभी यूनिटों का पैसा जारी किया गया। उसके बाद में स्पेशल कैंप का बजट जारी होना था। कुछ कॉलेजों के खिलाफ शिकायत थी कि उनमें न तो सामान्य गतिविधियां कराई गईं और न स्पेशल कैंप लगाए गए। फिर भी फर्जी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज दी। इस पर जिन गांवों में कैंप लगाने की रिपोर्ट दी गई वहां क्रॉस चेकिंग कराई गई तब हैरान करने वाली बात सामने आई कि वहां एनएसएस का कोई कैंप ही नहीं लगा। गांव वालों से फीडबैक मिला कि शिविर लगना तो दूर एनएसएस की यूनिट सामान्य गतिविधियों के लिए भी गांव नहीं पहुंची। जबकि सामान्य गतिविधियों के लिए 21500 रुपये की ग्रांट विश्वविद्यालय से ले ली। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद एनएसएस की 22 यूनिट का निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


22 यूनिट के शिविर नहीं लगे। इसकी पुष्टि होने के बाद इनको निरस्त कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट एनएसएस के मुख्यालय भेज दी गई है।
-डॉ. सोमपाल, एनएसएस कोआर्डिनेटर विश्वविद्यालय

इन कॉलेजों की एनएसएस यूनिट निरस्त
-आरबी डिग्री कॉलेज शेरगढ़ बरेली की एक यूनिट, डीएके सिरसा मुरादाबाद की दो यूनिट, गोविंद महाविद्यालय बिलारी मुरादाबाद एक यूनिट, हनीफ मेमोरियल मुस्लिम डिग्री कॉलेज उमरी मुरादाबाद एक यूनिट, केडी नगर मुरादाबाद एक यूनिट, एसएल इंस्टीट्यूट मुरादाबाद एक यूनिट, यासिका कॉलेज मानपुर मुरादाबाद दो यूनिट, लक्ष्य कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट सिहोरा बिजनौर एक यूनिट, भागीरथी डिग्री कॉलेज मंडी धनौरा जेपी नगर दो यूनिट, एनटी डिग्री कॉलेज जेपी नगर एक यूनिट, देवी सिंह डिग्री कॉलेज जेपी नगर दो यूनिट, आरपी किन्या डिग्री कॉलेज चंदन बिजनौर एक यूनिट, बांके बिहारी कॉलेज बदायूं एक यूनिट, एसएसवी डिग्री कॉलेज बिजनौर नजीबाबाद दो यूनिट, एसपी डिग्री कॉलेज टिगरी बिजनौर तीन यूनिट।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed