फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.60 lakh people faced power cut in the name of repair

Bareilly News: मरम्मत के नाम पर 1.60 लाख लोगों ने झेली बिजली कटौती

Fri, 10 May 2024 06:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 10 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
1.60 lakh people faced power cut in the name of repair
बरेली। उपकेंद्रों और बिजली लाइनों की मरम्मत के कार्यों के बीच बृहस्पतिवार को शहर के 1.60 लाख लोग सात घंटे की बिजली कटौती से परेशान रहे। इस दौरान जगतपुर उपकेंद्र के यार्ड में मरम्मत के काम किए गए। कोहाड़ापीर उपकेंद्र में पावर ट्रांसफार्मर लीकेज ठीक करने के लिए चार फीडरों पर छह घंटे का शटडाउन लिया गया। जगतपुर के करीब 90 हजार लोग और कोहाड़ापीर उपकेंद्र के 60 हजार लोगों ने बिजली कटौती का सामना किया। इधर, सुभाषनगर, किला, कुतुबखाना, सिविल लाइंस उपकेंद्रों से भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के जगतपुर उपकेंद्र के यार्ड में मरम्मत का काम पहले से प्रस्तावित था। मतदान के कारण काम को स्थगित कर दिया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह 10 से शाम चार बजे तक उपकेंद्र में शटडाउन लेकर मरम्मत का काम किया गया। इसके बाद शाम पांच बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। आकाश पुरम, चक चुंगी, रोहली टोला, जगतपुर, सतीपुर, एजाजनगर गौटिया, मीरा की पैठ आदि इलाकों में आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम के कोहाड़ापीर उपकेंद्र में पावर ट्रांसफार्मर लीकेज ठीक करने के लिए बृहस्पतिवार को नैनीताल रोड, चाहवाई, गांधीनगर और अशोक नगर फीडरों पर सुबह 11 से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया गया। इन फीडरों पर भी शाम छह बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। इससे चार फीडरों से जुड़े लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी समस्या बनी रही। पटेल विहार के पास मंगलवार को केबल में आग लगने के बाद यहां अब तक लोकल फॉल्ट की समस्या दूर नहीं हुई है। सिविल लाइंस उपकेंद्र से भी लोकल फॉल्ट के कारण स्टेट बैंक कॉलोनी, स्टेशन रोड इलाकों में लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा। किला और कुतुबखाना उपकेंद्र के इलाकों से भी बृहस्पतिवार को ट्रिपिंग की शिकायतें आईं। बुधवार रात तेज हवा के कारण भी कई स्थानों पर फॉल्ट हुए। इसका असर बृहस्पतिवार को भी दिखा।

ऑनलाइन शिकायतों पर नहीं हो रही कार्रवाई
ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और लोकल फॉल्टों की ऑनलाइन शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। कुतुबखाना क्षेत्र के जिन इलाकों में उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगे हैं, उनका कहना है कि शिकायत करने के बाद भी लोकल फॉल्ट ठीक नहीं किए जा रहे हैं। पुराना शहर में भी इसी तरह की समस्या सामने आ रही है। सूफी टोला में बृहस्पतिवार को भी लोकल फॉल्ट के कारण आधे मोहल्ले में आपूर्ति तीन घंटे ठप रही। कैंट और कांधरपुर उपकेंद्र के इलाकों में बुधवार रात तेज हवा के कारण लोकल फॉल्ट हुए। बृहस्पतिवार को दुरुस्त करने के दौरान लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed