{"_id":"5d17cf458ebc3e3c8558ebd0","slug":"156184145614-bareilly-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच चौराहे खराब हुई रोडवेज बस, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच चौराहे खराब हुई रोडवेज बस, लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शाहजहांपुर रोड स्थित मालियों की पुलिया चौराहे पर रोडवेज बस खराब हो गई। इससे चौराहे पर लंबा जाम लग गया। काफी देर बाद बस को हटाया जा सका, इसके बाद भी यातायात सामान्य होने में करीब डेढ़ घंटा लग गया।
शनिवार सुबह पौने 11 बजे रुहेलखंड डिपो की एक बस बियावानी कोठी दिशा से मालियों की पुलिया की ओर आई और चौराहे से सेटेलाइट की ओर मुड़ने लगी। बीच चौराहे पर आड़ी तिरछी खड़ी बस बंद हो गई। ड्राइवर ने काफी कोशिश की, लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई तो वो मदद मांगने चला गया। इसके बाद तो चारों दिशा से वाहन फंसने शुरू हो गए। थोड़ी ही देर में चौराहे पर लंबा जाम लग गया। किसी तरह रोडवेज के अफसरों को सूचना मिली तो बस को करीब आधा घंटा बाद रोड से हटाया जा सका। होमगार्ड वाहनों को नियंत्रित नहीं कर पा रहे थे तो ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में जुटी। करीब साढ़े 12 बजे चौराहे पर जाम पूरी तरह खत्म हो सका। ब्यूरो