फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हुलासनगरा क्रॉसिंग का ओवर गेज और बूम तोड़कर चालक भगा ले गया ट्रक

हुलासनगरा क्रॉसिंग का ओवर गेज और बूम तोड़कर चालक भगा ले गया ट्रक

Tue, 25 Jun 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
हुलासनगरा क्रॉसिंग का ओवर गेज और बूम तोड़कर चालक भगा ले गया ट्रक
फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरलोड ट्रक ओवर गेज के साथ ही बूम तोड़ता हुआ निकल गया, जिससे सिग्नल सिस्टम भी फेल हो गया। शाहजहांपुर की ओर आ रही गुड्स स्पेशल ट्रेन के ड्राइवर को इमरजेंसी लगाकर मालगाड़ी रोकनी पड़ी, जिससे वह पलटने से बाल-बाल बची। बूम दुरुस्त करने में रेलवे की इंजीनियरिंग टीम को चार घंटे का समय लगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को पेपर कॉशन देकर गुजारा गया। इस दौरान दो घंटे तक देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब दो बजे हुई। बरेली की ओर से एक ओवरलोड ट्रक स्टील प्लांट की मशीनों को लेकर शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक का चालक पहले ओवर गेज, फिर बूम तोड़ते हुए शाहजहांपुर की ओर भगा ले गया, इससे सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। इसी बीच शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही गुड्स स्पेशल ट्रेन के चालक ने लाल सिग्नल देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, जिससे मालगाड़ी ट्रक से टकराने से बची। सिग्नल सिस्टम फेल होने के कारण नौचंदी, लखनऊ-चंडीगढ़, सत्याग्रह एक्सप्रेस, हिमगिरि, बाघ एक्सप्रेस, महामना सुपर फास्ट सहित करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को बिलपुर और मीरानपुर कटरा स्टेशनों पर दस से बीस मिनट रोकना पड़ा। इसके बाद पेपर कॉशन देकर इन्हें चलाया गया। सुबह छह बजे टूटे बूम की मरम्मत कर कर्मचारियों ने सिग्नल प्रणाली दुरुस्त कर ली, लेकिन ओवर गेज की मरम्मत 20 घंटे के बाद भी नहीं की हो सकी। रेलवे के मुताबिक ओवर गेज की मरम्मत में अभी पांच दिन का समय लग सकता है। इस दौरान रेलवे की प्राथमिकता 2500 वोल्ट की इलेक्ट्रिक लाइन को दूसरे वाहनों से बचाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed