{"_id":"5d1123fb8ebc3e2b022c2fe3","slug":"15614043949-bareilly-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में खुल गई सफाई व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में खुल गई सफाई व्यवस्था की पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बारिश में ही खुल गई सफाई व्यवस्था की पोल
पुवायां/तिलहर (शाहजहांपुर)। सोमवार को पहली मानसूनी बारिश से किसानों में जहां खुशी थी, तो वहीं बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश से पुवायां व तिलहर नगर क्षेत्र की कई सड़कें तालाब बन गईं और कई जगह सड़क का पानी दुकानों में घुस गया। पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता के आवास और मिल परिसर में पानी भर गया। मोहल्ला सतीशपुरम निवासी सुबोध वर्मा का आरोप है कि खुटार पुवायां रोड से बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली के नाले को कुछ लोगों ने बंद कर अवैध कब्जा कर लिया है, जिस कारण पानी घरों में भर रहा है। अमर उजाला टीम ने पहली बारिश का लाइव हाल देखा जो आप भी जानिए।
पुवायां कोतवाली गेट के पास नालियां भरी होने के कारण बारिश होते ही नाली का गंदा काला पानी भी सड़क पर भर गया। इससे कोतवाली जाने आने वालों को लगभग एक घंटे तक दिक्कत का सामना करना पड़ा।
राजा मार्केट में लगी हाथी की मूर्तियों के पास रोड के दोनों ओर पूरी सड़क पर पानी भर गया। इसके साथ ही कई दुकानों में भी पानी भर गया। इससे राहगीरों के साथ ही व्यापारियों को भी भारी परेशानी हुई। कई दुकानदारों ने तो दुकान के बाहर पानी उलीचा, तब कहीं जाकर दुकान का सामान भीगने से बच सका।
विज्ञापन
बंडा और खुटार रोड को एक मे जोडने वाली डाक बंगला रोड पर मोहल्ला गांधीनगर लगता है। इस मोहल्ले में बने नाले के पानी की निकासी नहीं है। पहले निकास था लेकिन बाद में अतिक्रमण कर नाला बंद कर दिया गया। मोहल्ले के तमाम लोग कई बार मामले को उठा चुके हैं। सोमवार को पहली बारिश में पानी निकास नहीं होने के कारण रोड पर पानी भर गया। इससे मोहल्ले के लोगों के साथ ही राहगीरों को भी दिक्कत हुई।
तिलहर। बारिश का पानी तहसीलदार कोर्ट परिसर में पानी भर गया। वहीं नगर के तमाम नाले चोक होने के कारण सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। उधर, रोडवेज बस अड्डा में पानी भर जाने से यात्री रोडवेज परिसर में अंदर नहीं जा सके। ब्यूरो
00
आचार संहिता के कारण सफाई कार्य का टेंडर लेट हो जाने के कारण समस्या हुई है। जल्द ही टेंडर डलवाने के बाद सफाई कार्य सुचारु करा दिया जाएगा। पहली बरसात में कुछ समस्या हो जाती है।
धर्मवीर सिंह, ईओ पुवायां