फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डेढ़ हजार विद्यालयों की मान्यता पर लटकी तलवार

डेढ़ हजार विद्यालयों की मान्यता पर लटकी तलवार

Thu, 20 Jun 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ हजार विद्यालयों की मान्यता पर लटकी तलवार
बरेली। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने में आ रही खामियों को दूर कर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने की योजना को पलीता लगा रहे विद्यालयों की मान्यता पर अब संकट मंडराने लगा है। करीब दो माह बाद भी स्कूलों ने ‘यूनाइटेड डिस्ट्रिक्ट इंफार्मेशन ऑन स्कूल एजुकेशन’ की रिपोर्ट अब तक जमा नहीं की है। इस पर अब शासन ने विद्यालयों की मान्यता रद्द किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों बीएसए ने जिले के 5337 विद्यालयों को समय से रिपोर्ट को ऑनलाइन अपलोड किए जाने के निर्देश दिए थे। सुनवाई न होने के बाद रिमाइंडर भी भेजा गया था। फिर भी 1647 विद्यालयों की ओर से रिपोर्ट पोर्टल पर ऑनलाइन नहीं की गई और न ही रिपोर्ट कार्यालय में जमा कराई है। ऐसे में बार-बार विद्यालयों को निर्देश दिए जाने के बाद भी सुनवाई न होने पर अब कार्रवाई की तैयारी है। बीएसए तनुजा त्रिपाठी के मुताबिक स्कूलों को ‘यूनाइटेड डिस्ट्रिक्ट इंफार्मेशन ऑन स्कूल एजुकेशन’ की रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड कराने के लिए पिछले दिनों प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद से अब तक 3061 विद्यालयों ने सत्यापित रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड कर दी है। 3468 विद्यालयों की रिपोर्ट का सत्यापन होना बाकी है। 227 विद्यालयों की रिपोर्ट ऑनलाइन पेंडिंग है। जबकि 1647 ने कोई एक्शन नहीं लिया है। ऐसे में विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी। कोई सकारात्मक रुख न दिखाई देने पर एक दिन का मौका देते हुए गुरुवार को अंतिम नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद मान्यता रद्द किए जाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


यह देनी है रिपोर्ट
योजना के तहत जिले के सभी मदरसा, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड व अन्य विद्यालयों को अपने विद्यालयों की छात्र, शिक्षक संख्या, कर्मचारियों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, पानी, शौचालय, खान-पान, भवन, योजनाओं के लागू किए जाने समेत अन्य सभी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करनी है। ताकि शासन स्तर पर उनकी मॉनिटरिंग कर संबंधित विद्यालय को सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। सूत्रों के मुताबिक विद्यालयों की स्थिति का आकलन होने के डर से सैकड़ों विद्यालयों ने रिपोर्ट जमा करने से किनारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से मांगी गई रिपोर्ट जमा न करने वाले 1647 विद्यालयों को नोटिस दी गई है। इसके बाद भी यू-डायस की रिपोर्ट अपलोड नहीं होगी तो स्कूलों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
- तनुजा त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed