फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईएमए हड़ताल- बंगाल में मिली राहत लेकिन बरेली में भटकते रहे मरीज

आईएमए हड़ताल- बंगाल में मिली राहत लेकिन बरेली में भटकते रहे मरीज

Wed, 19 Jun 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
आईएमए हड़ताल- बंगाल में मिली राहत लेकिन बरेली में भटकते रहे मरीज
बरेली। पश्चिमी बंगाल में पिछले सात दिनों से चल रही हड़ताल सोमवार की रात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद खत्म हो गई लेकिन बरेली में सोमवार सुबह छह बजे से शुरू हुई हड़ताल मंगलवार की सुबह छह बजे तक जारी रही। दिन में अस्पताल पहुंचने के बाद तमाम मरीज मायूस होकर लौटे तो रात में भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। हालांकि, पश्चिमी बंगाल में हड़ताल खत्म होने की सूचना के बाद बरेली में भी कुछ अस्पतालों में ओपीडी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक सोमवार की रात करीब दस बजे बंगाल में हड़ताल खत्म होने की सूचना पर बरेली में कुछ डॉक्टर ओपीडी में जा बैठे। जिसकी सूचना मिलते ही आईएमए की ‘रैपिड एक्शन फोर्स’ सक्रिय हो गई। देर रात सभी अस्पतालों के डॉक्टरों को फोन कर ओपीडी खुलने की जानकारी लेने लगे। कुछ अस्पतालों में ओपीडी के संचालित होने की जानकारी मिलते ही तत्काल उसे बंद करवाया गया।
विज्ञापन

आईएम की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनीता अजय ने बताया कि आईएमए की हड़ताल बंगाल के डॉक्टरों के आह्वान पर नहीं हुई थी बल्कि यह आईएमए की नेशनल बॉडी के आह्मान पर हुई थी। 24 घंटे की हड़ताल के निर्देश थे इसलिए मंगलवार की सुबह छह बजे तक ओपीडी बंद रही। वहीं, देर रात अस्पतालों में ओपीडी के संचालन के सवाल पर उन्होंने इसे आईएम का आंतरिक मामला बताते हुए किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed