{"_id":"5d0940978ebc3e2ad96e1605","slug":"156088743320-bareilly-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलापीर थोक सब्जी मंडी में ई- रिक्शा के प्रवेश पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलापीर थोक सब्जी मंडी में ई- रिक्शा के प्रवेश पर पाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डेलापीर मंडी में मंगलवार से ई-रिक्शा के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई, जिसके चलते मंडी के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ई-रिक्शा चालकों से उलझते दिखे। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने आज अवैध पार्किंग करने वाले कई वाहनों के टायर भी पंक्चर किए।
डेलापीर सौ फुटा से मंडी समिति मार्ग पर सुबह पांच बजे से दोपहर तक अवैध पार्किंग और फड़-खोखों की वजह से निकलना मुश्किल हो जाता है। दो दिन पहले एक ई- रिक्शा चालक पार्षद और मंडी के नेता आरिफ कुरैशी से उलझ गया था। बताया कि ई- रिक्शा चालक ने मंडी परिसर में जाम लगा रखा था। जब उन्होेंने विरोध किया तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। इसके बाद कुरैशी ने मंडी सचिव से शिकायत कर कहा कि मंडी में अवैध रूप से थ्री व्हीलरों और ई-रिक्शा का आवागमन होता है, इससे आढ़ती, किसान और ग्राहकों से आए दिन विवाद होता रहता है। इसके बाद सचिव ने थ्री व्हीलरों और विशेष तौर पर ई-रिक्शा के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी। इसके तहत मंडी के दोनों गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर वालों को अंदर नहीं जाने दिया।
नई व्यवस्था से प्रभावित ई- रिक्शा चालकों ने मंडी एसोसिएशन के नेताओं से मुलाकात कर मदद मांगी। नेताओं ने साफ कह दिया कि मंडी परिसर में किसी तरह की अराजकता बर्दास्त नहीं होगी। उधर, पुलिस कर्मियों ने सड़क पर अवैध पार्किंग करने वाले थ्री व्हीलरों के खिलाफ अभियान चलाया और दर्जनों वाहनों को पंक्चर कर दिया।