फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में धरने पर बैठा बुजुर्ग किसान

संपूर्ण समाधान दिवस में धरने पर बैठा बुजुर्ग किसान

Wed, 05 Jun 2019 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में धरने पर बैठा बुजुर्ग किसान
फरीदपुर। चकबंदी विभाग के कर्मचारियों को किसान ने रिश्वत के 40 हजार रुपये नहीं दिए तो आदेश खतौनी पर नहीं चढ़ाया गया। इससे नाराज किसान मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में धरने पर बैठ गया तो अफसरों ने दस दिन में निपटारे का आश्वासन देकर किसान को घर भेजा।
विज्ञापन

फरीदपुर तहसील के गांव वसावनपुर निवासी राम सिंह की भूमि सरैंदा में है। जहां इस समय चकबंदी चल रही है। हिस्सा बंटवारे को लेकर राम सिंह ने चकबंदी अधिकारी से आदेश कराया था, जिसका अमल दरामद होना था। राम सिंह का आरोप है कि 40 हजार रुपये न देने पर साल भर से आदेश खतौनी पर नहीं चढ़ाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर आत्मदाह की चेतावनी दी तो सोमवार रात फतेहगंज पूर्वी पुलिस उनके घर पहुंच गई थी। लेकिन वह नहीं मिले और मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में धरने पर बैठ गए। दो घंटे बैठे रहने के बाद एसडीएम को जानकारी हुई तो उन्होंने चकबंदी के एसीओ और कर्मचारियों को भेजा। उन्होंने फाइल अपने पास होने की बात कहकर दस दिन में मामला निपटाने का आश्वासन दिया। राम सिंह ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed