{"_id":"5cf425d5bdec22070d45affb","slug":"155950433810-bareilly-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले तीन दिन बादल और बूंदाबांदी से गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले तीन दिन बादल और बूंदाबांदी से गिरेगा तापमान
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाए रहने, सूर्य की लुकाछिपी और बूंदाबांदी होने की भविष्यवाणी की है। उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने और लगातार बारिश होने से रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना है। हालांकि पहाड़ों पर रामगंगा का पानी कालागढ़ डैम में रोकने से बरेली में रामगंगा के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी होने का अनुमान है। तापमान कम होने से गर्मी से राहत मिलेगी।
रविवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य था। सुबह रोजाना की तरह धूप खिली। दोपहर तक धूप की तीव्रता बढ़ती गई। हालांकि दोपहर बाद हवा भी चली। मगर पूरे दिन भीषण गर्मी पड़ी। शाम को भी गर्मी का प्रकोप देखा गया। न्यूनतम तापमान बढ़कर 29.0 डिग्री सेल्सियस पहुुंच गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
वहीं रविवार शाम को उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फट गया, जिससे रामगंगा के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो रामगंगा के बढ़े हुए पानी को कालागढ़ डैम में रोका जा सकता है। अगर मैदानी इलाकों में पानी छोड़ा भी गया तो भी रामगंगा के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी ही होगी।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि रविवार को पहाड़ों पर बारिश हुई है। तीन से पांच जून के बीच मैदानी इलाकों में भी तेज हवा चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। सूर्य कभी बादलों की आड़ में रहेगा तो कभी चमकेगा। धूप खिलेगी, लेकिन बीच-बीच में बादल भी रहेंगे। तापमान में 2.0 से 3.0 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।