फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शहर में कई जगह हुआ सामूहिक रोजा इफ्तार

शहर में कई जगह हुआ सामूहिक रोजा इफ्तार

Mon, 03 Jun 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
शहर में कई जगह हुआ सामूहिक रोजा इफ्तार
शहर में कई जगह हुआ सामूहिक रोजा इफ्तार - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। रमजान शरीफ आखिरी पड़ाव पर है। इसे लेकर कई दिनों से शहर में सामूहिक रोजा इफ्तार का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में रविवार को भी शहर में कई बड़े रोजा इफ्तार आयोजित किए गए।
विज्ञापन

जमात रजा मुस्तफा की ओर से मदरसा जामियतुर्रजा (इस्लामिक सेंटर) में सामूहिक रोजा इफ्तार काजीउल कुज्जात फिल हिंद शहजादे ताजुश्शरीया मुफ्ती असजद रजा खां की सरपरस्ती और जमात के उपाध्यक्ष सलमान हसन खान की निगरानी में संपन्न हुआ। अब तक यह इफ्तार ताजुश्शरीया की सरपरस्ती में होता रहा है। इस बार असजद मियां के साथ लोगों ने चार हजार मीटर दस्तरख्वान पर एक साथ इफ्तार किया। इफ्तार से पहले रमजान की नेमतों का जिक्र किया गया। साथ ही, मुसलमानों से ईद का त्योहार अमन चैन से मनाने की अपील की गई। आखिर में शहजादे ताजुश्शरीया ने मगरिब की नमाज अदा कराई और मुल्क के लिए खास दुआ की गई। इफ्तार में मुफ्ती आशिक हुसैन, समरान खान, डॉ. मेंहदी हसन, मोइन खान, मुफ्ती अफजाल, मुफ्ती गुलजार, मौलाना शहजाद, मुफ्ती नश्तर फारूकी आदि उलमा और मस्जिदों के इमाम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने नेहरू युवा केंद्र में रोजा इफ्तार का आयोजन कराया। इसमें मुस्लिम समाज के साथ ही सभी धर्मों के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर सौहार्द का संदेश दिया। पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन और पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने आने वालों का स्वागत किया। इस दौरान प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा, इस तरह के आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है। इस मौके पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, कासिम कश्मीरी, जियाउर्रहमान, मोहम्मद यूसुफ, आसिफ खान, राजा खान, अमजद खान, एजाज खान, सुरेंद्र पांडेय, महेंद्र सिंह, राकेश सक्सेना, इकबाल सिंह बाले, कमलेश ठाकुर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्ताने आलिया मोहम्मदिया (दरगाह वली मियां) पर रमजान मुबारक के मौके पर रिवायती आम रोजा इफ्तार हुआ। इसमें सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां हुजूर ने सबके साथ बैठकर इफ्तार किया। रोजेदारों के साथ बच्चे भी मौजूद रहे। इसमें शिरकत करने वालों में सैयद नाजिर अली (चांद), आरिफ उल्ला, खाबर शमसी, तौकीर, वसीम, जीशान, फैजी हक, दिलीप टंडन, सौरभ, सलमान हुसैन आदि शामिल रहे।

आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) की ओर से पीलीभीत बाईपास के एक लॉन में भी सामूहिक रोजा इफ्तार मौलाना अफरोज रजा कादरी की सरपरस्ती और मौलाना अदनान रजा खां की सदारत में संपन्न हुआ। इसमें उस्मान रजा खां, बुरहान रजा कादरी, सैयद शुएब रजा कादरी, अब्दुल्लाह रजा कादरी, प्रोफेसर जाहिद खां, मुजाहिद हसन खां, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. तौकीर हसन खां, डॉ. अनीस बेग, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां, सपा नेता जफर बेग, अब्दुल्ला हलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed