{"_id":"5cf425adbdec22071a389ec6","slug":"155950429817-bareilly-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामगंज फ्लाईओवर- बिना एनओसी जल निगम ने खोद डाली सर्विस लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामगंज फ्लाईओवर- बिना एनओसी जल निगम ने खोद डाली सर्विस लेन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे जल निगम ने पाइप लाइन बिछाने के नाम पर पूरी सर्विस लेन ही उधेड़ दी है, जबकि उसने इस काम के लिए सेतु निगम के अधिकारियों से एनओसी भी नहीं ली है। जेसीबी से सड़क खोदने के बाद बजरी को ऐसे ही छोड़ दिया गया है, जिससे वहां ट्रैफिक निकलने के दौरान टैंपो और ई-रिक्शा के पलटने का खतरा पैदा हो गया है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए जल निगम के अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
श्यामगंज फ्लाईओवर की सर्विस लेन पहले से ही काफी क्षतिग्रस्त है। श्यामगंज चौराहे से शहदाना की तरफ जगह-जगह पर गड्ढे और सड़क उधड़ जाने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बीच जल निगम की टीम ने यहां पाइप लाइन डालने के लिए शनिवार की रात जेसीबी से पूरी सर्विस लेन को ही उखाड़ दिया है। इससे सर्विस लेन के एक हिस्से में वाहनों का निकलना तक दूभर हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि यह रोड इतनी ऊबड़-खाबड़ हो गई है कि डर लग रहा है कि सवारियां भरकर निकल रहे ई-रिक्शा या टैंपो कहीं पलट न जाएं। खास बात यह है कि जल निगम ने सेतु निगम से एनओसी लिए बिना ही इस पूरी सड़क को गुपचुप ढंग से खुदवा दिया है।
श्यामगंज की सर्विस लेन को बगैर एनओसी लिए ही खोद दिया गया है। यह गंभीर बात है। इसलिए जल निगम को नोटिस भेजकर पेनाल्टी भी लगाई जाएगी।
-वीके सेन, उप परियोजना अधिकारी, सेतु निगम
कालीबाड़ी तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। सेतु निगम के अफसरों को मौखिक बता दिया गया था। उनकी एनओसी भी ले ली जाएगी। -
संजय कुमार, एक्सईएन, जल निगम