फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उरमू नेताओं ने धरना देकर उठाईं कई मांगें

उरमू नेताओं ने धरना देकर उठाईं कई मांगें

Wed, 29 May 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
उरमू नेताओं ने धरना देकर उठाईं कई मांगें
बरेली। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) के धरने में कई मांगों को उठाया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद डीआरएम आफिस में हुए धरने को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री शलभ सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के लिए आरपार की लड़ाई होगी। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, समय-समय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गेटमैन को चार घंटे का ओवरटाइम दिया जाए, इसके साथ सभी रेलवे क्रॉसिंग पर बिजली सप्लाई समेत विभिन्न समस्याओं का निस्तारण हो। उरमू के बरेली शाखा के सचिव अभय कुमार चौबे ने रेलवे स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता दिलाने, सभी टीटीई रेस्ट हाउस में एसी लगवाने की मांग की। धरने में आठ सौ से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। धरने के बाद उरमू पदाधिकारियों ने डीआरएम को ज्ञापन भी सौंपा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed