{"_id":"5ced93b0bdec2207710365a8","slug":"155907376013-bareilly-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक-रुककर चलीं ट्रेनें, गर्मी में बिलबिलाए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक-रुककर चलीं ट्रेनें, गर्मी में बिलबिलाए यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। टिसुआ स्टेशन के यार्ड में अप लाइन पर नान इंटरलॉकिंग का काम तीसरे दिन भी जारी रहा। बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनों को बिलपुर स्टेशन पर पैंतालीस मिनट तक रोक लिया गया। जंक्शन पर हिमगिरि और अकाल तख्त एक्सप्रेस भी एक-एक घंटे खड़ी रहीं। शाम को जंक्शन पहुंचने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी पांच घंटे देरी से पहुंची।
मंगलवार को टिसुआ पर नॉन इंटरलॉकिंग का तीसरा दिन था। पटरियों पर काम करते समय कई बार सिगनल सिस्टम बाधित हुआ जिससे ट्रेनों को कॉशन लेकर गुजारा गया। लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों को बिलपुर और अन्य स्टेशनों पर 45 मिनट तक रोका गया। जिससे गर्मी में यात्री बिलबिला गए। लखनऊ जाने वाले यात्री भी कम मुसीबत में नहीं रहे। डाउन लाइन पर अमृतसर हावड़ा अकाल तख्त एक्सप्रेस शाम सवा चार बजे जंक्शन पहुंची। एक घंटा रुकने के बाद साढ़े पांच बजे हावड़ा के लिए चलाई गई। दोपहर पौने 12 बजे जंक्शन पहुंचने वाली जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस शाम साढ़े पांच बजे जंक्शन पहुंची। एक घंटा रुकने के बाद पौने सात बजे लखनऊ की ओर रवाना हुई। इसके अलावा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से रात सवा नौ बजे जंक्शन पहुंची। जंक्शन से चलने वाली मुगलसराय एक्सप्रेस को एक घंटे देरी से चलाया गया। बरेली वाराणसी एक्सप्रेस शाम पांच बजे तीन घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। एक घंटे रुकने के बाद शाम सवा छह बजे जंक्शन को रवाना हुई।