फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तुम हमें मरीज दो.. हम तुम्हें नजराना देंगे

तुम हमें मरीज दो.. हम तुम्हें नजराना देंगे

Tue, 28 May 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
तुम हमें मरीज दो.. हम तुम्हें नजराना देंगे
बरेली। गांव की गर्भवती महिलाओं की कुंडली रखने वाली आशा बहुएं सरकारी सिस्टम को पलीता लगा रही हैं। ऐसा करने के लिए निजी अस्पताल इन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। रविवार को एक निजी अस्पताल ने आयुष्मान योजना की जानकारी देने के बहाने आशा बहुओं की मीटिंग बुला ली। मीटिंग का असली मकसद ये था कि आप हमें मरीज लाकर दो, बदले में हम आपको कमीशन देंगे। इसकी भनक लगने पर सीएमओ ने नोडल अधिकारी को मौके पर भेज दिया, लेकिन सिस्टम के भेदियों ने यहां पहले ही सूचना पहुंचा दी थी। लिहाजा आनन-फानन मीटिंग खत्म कर दी गई।
विज्ञापन

शहर के निजी अस्पतालों की आशा बहुओं से अच्छी सेटिंग हैं। ये आशा बहुएं अपनी सेटिंग वाले अस्पतालों में मरीजों को पहुंचाती हैं। जहां उन्हें बेहतर कमीशन मिल जाता है। जिले की कई आशा बहुएं मानदेय तो सरकार से ले रहीं हैं, लेकिन कमीशन के लिए निजी अस्पतालों पर मेहरबानी दिखाती हैं। अस्पताल प्रशासन भी तरह-तरह से इन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं। इसी कड़ी में रविवार को शहर के अर्क नं. चार अस्पताल प्रशासन ने आशा बहुओं को सुबह दस बजे अपने अस्पताल मीटिंग की बात कह बुलाया। इसके लिए कुछ आशा बहुओं को अस्पताल प्रशासन ने स्वयं फोन किया तो कुछ को अपने विश्वास वाली आशाओं से भी फोन कराया। सुबह 11 बजे तक करीब 50 आशा बहुएं अस्पताल पहुंच गईं। वहां अस्पताल के स्टाफ ने सभी आशाओं से मरीज लाने व उसके एवज में मिलने वाले ‘फायदे’ पर गुफ्तगू करनी शुरू की। इसकी भनक लगने पर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. अलका शर्मा ने सीएमओ को इसकी जानकारी दी। सीएमओ ने तुरंत नोडल अधिकारी को मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लेकिन उनके पहुंचने से पहले अस्पताल प्रशासन को भनक लग गई। आनन-फानन में मीटिंग खत्म कर आशा बहुओं को वहां से चलता कर दिया गया।
विज्ञापन


आशाओं और अस्पताल कर्मियों में हुई नोकझोंक
कई आशा बहुएं बुलाई गई मीटिंग में 12 बजे के बाद अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल प्रशासन के पास पहले से ही यह खबर पहुंच गई थी कि सीएमओ टीम भेज रहे हैं। लिहाजा अस्पताल के स्टाफ ने मीटिंग खत्म हो जाने की जानकारी देते हुए उन्हें अस्पताल परिसर से भगाना शुरू कर दिया। इस पर कई आशा बहुओं की वहां के स्टाफ से नोकझोंक तक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल और आशाओं को जारी किए जाएंगे नोटिस
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी डा. रंजन गौतम ने बताया कि रविवार को आशा बहुओं को अर्क नं.-4 अस्पताल में बुलाने की जानकारी सीएमओ के माध्यम से मिली थी। जांच को टीम भेजी थी, लेकिन तब तक वहां से आशा बहुएं जा चुकी थीं। डॉ. गौतम ने बताया कि अस्पताल की संचालिका डा. कविता शर्मा से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि आशाओं को आयुष्मान योजना के तहत मरीज लाने की जानकारी देने के लिए बुलाया गया था। नोडल अधिकारी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने बिना सीएमओ की अनुमति आशाओं को अस्पताल में बुलाया था। इसलिए अस्पताल प्रशासन को सोमवार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। संतोष जनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। अस्पताल से बैठक में शामिल हुई आशाओं की सूची भी मांगी गई है। जिससे जो आशाएं बैठक में पहुंची थीं उनके खिलाफ भी नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed