फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नवतपा योग: प्रचंड गर्मी और खंड वर्षा के आसार

नवतपा योग: प्रचंड गर्मी और खंड वर्षा के आसार

Sun, 26 May 2019 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
नवतपा योग: प्रचंड गर्मी और खंड वर्षा के आसार
बरेली। लगातार बढ़ते जा रहे तापमान का कहर अभी थमने वाला नहीं है। शनिवार को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही बन रहा ‘नवतपा योग’ तापमान में और इजाफा करेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सूर्य, मंगल और बुध का शनि से समसप्तक योग बन रहा है। जिसकी वजह से आने वाले 15 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा ने बताया कि 25 मई को सुबह 10.33 बजे सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नवतपा योग शुरू हो गया है। 3 जून तक नवतपा का उच्च प्रभाव दिखाई देगा। 8 जून तक सामान्य प्रभाव होगा। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों तक रहेगा लेकिन शुरुआती नौ दिनों को ही नवतपा के रूप में मान्यता दी जाती है। बताया कि इन नौ दिनों में धरती जितनी ज्यादा तपेगी आने वाले समय में बारिश के योग उतने ही ज्यादा उत्तम होंगे। इसके साथ बुध का शनि से भी समसप्तक योग बन रहा है। ज्योतिष गणना के मुताबिक समसप्तक योग तापमान में इजाफा करता है यानी गर्मी में और गर्मी और सर्दी में और अधिक सर्दी पड़ने लगती है। एक ओर यह योग तकलीफ देता है तो दूसरी ओर राहत भी पहुंचाता है। ऐसे में अच्छी वर्षा के भी संकेत हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी के आसार हैं।
विज्ञापन


हो सकती है खंडवर्षा
नवतपा के बारे में कहते हैं कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष के आद्रा नक्षत्र से लेकर दस नक्षत्रों तक अगर बारिश होती है तो वर्षा ऋतु में इन दसों नक्षत्रों में बारिश नहीं होती। लेकिन इन्हीं नक्षत्रों में तेज गर्मी पड़ती है तो बारिश भी अच्छी होती है। जिसके आधार पर ज्योतिषियों ने अबकी बार नवतपा का पूरा प्रभाव दिखने से पिछले साल के मुकाबले अच्छी बारिश की बात कही है। किसानों के लिए यह योग बेहद लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed