{"_id":"5ce99c6fbdec22072c3325ca","slug":"155881385620-bareilly-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला फ्लाईओवर- पुल बनाने के लिए अब सड़क के दूसरी तरफ ट्रैफिक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला फ्लाईओवर- पुल बनाने के लिए अब सड़क के दूसरी तरफ ट्रैफिक बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेतु निगम ने चौपुला में फ्लाईओवर को बनाने का काम सड़क की दूसरी साइड में भी शुरू कर दिया है। इसके लिए सीमेंट की बैरिकेडिंग डिवाइडर के दूसरी तरफ लगा दी गई है। जिस ओर पहले पुल बन रहा था, उसे ट्रैफिक आवागमन के लिए खोल दिया गया है। जेसीबी से फैली मिट्टी को भी हटा दिया गया है।
सेतु निगम ने इस फ्लाईओवर के लिए पहले अयूब खां से चौपुला की ओर जाने वाली साइड को बंद किया था। यहां करीब दो महीने तक काम चला। इस दौरान निगम ने यहां अभी केवल फाउंडेशन ही तैयार किए हैं। पिलर बनाना बाकी है। इस काम को ऐसे ही छोड़ने के बाद अब रोड के दूसरी तरफ मंदिर की ओर सीमेंट की बैरिकेडिंग रखकर बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही इस तरफ भी फाउंडेशन बनाने के लिए खुदाई की तैयारी शुरू हो गई है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर पिलर को जल्दबाजी में बनाना शुरू कर दिया गया तो ट्रैफिक की दिक्कत खड़ी हो सकती है इसलिए फाउंडेशन बनाने के बाद एक साथ पिलर खड़े किए जाएंगे। इधर, सेटेलाइट पर भी कैंट की साइड में पुल बनाने का काम चल रहा है। यहां रोड को कुछ चौड़ा कर देने के बाद ट्रैफिक अब आसानी से गुजर रहा है।