फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रमुख दलों के बाद अधिकांश स्थानों पर लोगों की पसंद रहा नोटा

प्रमुख दलों के बाद अधिकांश स्थानों पर लोगों की पसंद रहा नोटा

Sat, 25 May 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख दलों के बाद अधिकांश स्थानों पर लोगों की पसंद रहा नोटा
बरेली। मंडल की पांच सीटों व लखीमपुर खीरी की दो लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में अधिकांश स्थानों पर प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के बाद मतदाताओं ने नोटा को पसंद किया। यही नहीं पीलीभीत संसदीय सीट पर तीसरे स्थान पर रहा। यहां सबसे अधिक 9973 मत नोटा के पक्ष में पड़े। बरेली के मतदाताओं ने सबसे कम 3824 मत नोटा को दिए।
विज्ञापन

पीलीभीत में भाजपा के वरुण फिरोज गांधी और सपा-बसपा गठबंधन से सपा उम्मीदवार हेमराज वर्मा को मिले मत के बाद सबसे अधिक 9973 मत नोटा के पक्ष में पड़े। यह हाल तब रहा जब यहां उपरोक्त दोनों राजनीतिक दलों के अलावा जनता दल यूनाइटेड, शिवसेना, सबका दल यूनाईटेड, नैतिक पार्टी, शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। इन सबको मिले मत को भी जोड़ दिया जाए तो 8628 होती है। जो अकेले नोटा को मिले मतों से 1345 कम है। इसके अलावा छह अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों समेत कुल 13 प्रत्याशी यहां मैदान में थे। बरेली में भाजपा, सपा, कांग्रेस व सीपीआई के बाद सबसे अधिक 3824 मत वोट नोटा को मिला। यहां पर भी अखंड स्वराज पार्टी, बहुजन न्यायदल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, नैतिक पार्टी, खुसरो सेना पार्टी, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के अलावा पांच निर्दलीय उम्मीदरों समेत कुल 16 उम्मीदवार मैदान में थे। आंवला और बदायूं में भाजपा, गठबंधन और कांग्रेस के बाद सबसे अधिक मत नोटा को मिले। यहां नोटा चौथे स्थान पर रहा। जबकि बदायूं में नौ और आंवला में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। खीरी व शाहजहांपुर में नोटा क्रमश: 8750 व 9037 मत प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed