फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कैंट में ‘अवैध निवासी’ के मसले पर घमासान शुरू

कैंट में ‘अवैध निवासी’ के मसले पर घमासान शुरू

Wed, 22 May 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
कैंट में ‘अवैध निवासी’ के मसले पर घमासान शुरू
बरेली। कैंट में पूर्व में वोटर रहे निवासियों को बनाई जा रही नई मतदाता सूची से बाहर किया जा रहा है। इस मामले में कैंट बोर्ड सदस्य और अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। सदस्यों ने अधिकारियों पर नियमों को अनदेखा कर मतदाताओं को अवैध निवासी घोषित करने का आरोप लगाया है। साथ ही पूर्व में मतदाता रहे निवासियों को नई मतदाता सूची में शामिल न करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सनद रहे कि कैंट बोर्ड के चुनाव फरवरी, 2020 में प्रस्तावित हैं। पूर्व में बनाई गई मतदाता सूची में अवैध तरीके से वोटर को जुड़वाने के आरोप लगने पर अब नई मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए फोटो आईडी प्रूफ अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं झुग्गी, झोंपड़ी और कैंट की सीमा के पास रहने वालों समेत कैंट बंगलों के आउट हाउसेज, किराए पर रहने वालों को अवैध निवासी मानते हुए उन्हें वोटर लिस्ट से बाहर किया जा रहा है। इस मामले में सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए अधिकारियों पर पूर्व में गलत सूची बनाए जाने पर उन्हें घेरने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के सदस्य अब्दुल हामिद ने अधिकारियों के इस रवैए को जन विरोधी बताया है और लोकतंत्र से मतदान का अधिकार छीनने की साजिश बताई है। बताया कि कैंट बोर्ड के इस रवैये से निवासी आक्रोशित हैं। जल्द ही वे कैंट बोर्ड कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बनाया है नया नियम
कैंट बोर्ड के सदस्य मदन सिंह बिष्ट के मुताबिक कैंट बोर्ड की ओर से दिए जा रहे अनुरोध पत्र में अवैध निवासी के बाबत कोई जिक्र नहीं है। अनुदेश में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके, पिछले छह माह से कैंट मेें रहने वालों का जिक्र है। इसके तहत कैंट में पिछले छह माह से रहने वाले 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके सभी निवासियों को वोटर बनाए जाने का नियम है। फिर भी अधिकारियों ने खुद से नए नियम बना लिए हैं।


पुरानी मतदाता सूची में गलत तरीके से लोगों के नाम शामिल किए जाने के आरोप लगे थे। इस बार फोटो आईडी प्रूफ के साथ कैंट एक्ट के तहत निवासियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे, जो नियमों के तहत वैध नहीं होंगे उन्हें बाहर किया जाएगा।
- पारसनाथ, कार्यालय अधीक्षक, कैंट बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed