फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रेलवे ट्रैक से पेंड्रोल क्लिप गायब, पलटने से बची ट्रेन

रेलवे ट्रैक से पेंड्रोल क्लिप गायब, पलटने से बची ट्रेन

Sun, 27 May 2018 02:39 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक से पेंड्रोल क्लिप गायब, पलटने से बची ट्रेन
बरेली/बहेड़ी।
विज्ञापन

ड्राइवर की सतर्कता से लालकुआं पैसेंजर ट्रेन पलटने से बच गई। दरअसल, बरेली-लालकुआं ट्रैक पर चोरों ने बहेड़ी के पास पेंड्रोल क्लिप चोरी कर लिए। लालकुआं पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने पेंड्रोल क्लिप चोरी होने की इज्जतनगर मंडल मुख्यालय को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पीडब्लूआई ने किसी तरह ट्रेन को पास कराया। इसके बाद नए पेंड्रोल क्लिप लगाए गए। पीडब्लूआई ने चोरी की रिपोर्ट आरपीएफ थाने में दर्ज कराई है।
चोरों ने बहेड़ी के पास रेलवे ट्रैक से 35 पेंड्रोल क्लिप चोरी कर लिए। शनिवार शाम छह बजे बरेली जाने के लिए लालकुआं पैसेंजर गुजरी तो ड्राइवर ने पेंड्रोल क्लिप गायब देखकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद उसने बहेड़ी स्टेशन को मेमो भेजा और इज्जतनगर कंट्रोल को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीडब्लूआई शंकर सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह ट्रेन को धीमी गति से पास कराया। इसके बाद नए क्लिप लगाकर ट्रैक को दुरुस्त कराया। इस दौरान सभी ट्रेनें कॉशन देकर गुजारी गईं।
विज्ञापन


पांच साल पहले गायब हुए थे 172 पेंड्रोल क्लिप
बहेड़ी। पांच साल पहले रेलवे ट्रैक से मंडनपुर के पास 172 पेंड्रोल क्लिप चोरी कर लिए गए थे। कई पटरियां बिना पेंड्रोल के जुड़ी थीं, लेकिन समय रहते इंजीनियरिंग विभाग की टीम को इसकी जानकारी मिल गई थी। इसके बाद नये पेंड्रोल क्लिप लगा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नये पेंड्रोल क्लिप लगाकर ट्रैक ओके कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। - शंकर सिंह, पीडब्लूआई इज्जतनगर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed