फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शमी की मोहब्बत में लुट गई अब धक्के देकर घर से निकाला

शमी की मोहब्बत में लुट गई अब धक्के देकर घर से निकाला

Wed, 01 May 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
शमी की मोहब्बत में लुट गई अब धक्के देकर घर से निकाला
शमी की मोहब्बत में लुट गई अब धक्के देकर घर से निकाला - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। प्रसिद्ध क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का कहना है कि शमी से उन्होंने बेपनाह मोहब्बत की। उनके कहने पर मॉडलिंग कंपनी की नौकरी छोड़ दी। अपने जेवर पैसे सब उनको दे दिए। मगर अब उसे धक्के दे कर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

हसीन जहां, मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद के लिए मिलने बरेली आई थीं। पति से हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि शमी से उनकी कोलकाता में मुलाकात हुई थी। उसके बाद उनका घर आना-जाना हो गया। पहले तो शमी से उनका शादी का कोई इरादा नहीं था, लेकिन उनकी बेटियों से शमी का लगाव देखकर वह उनके दिल में जगह बना गए और शादी पर सहमति दे दी। सात अप्रैल 2014 को उनकी शमी से शादी हुई थी। सब कुछ ठीक चला। उनको बेटी हुई, जो अब साढ़े तीन साल की है। बेटी होने के बाद ही शमी का ध्यान उनसे हटने लगा। हसीन जहां के मुताबिक शमी का अटैचमेंट दूसरी जगहों पर हो गया। आरोप लगाया कि जब उनको जानकारी हुई कि उनके कई महिलाओं से संबंध हैं तो उन्होंने इस पर एतराज जताया। यहीं से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

घरेलू विवाद को सीधे मीडिया में ले जाने के सवाल पर हसीन जहां का कहना था कि कोई भी औरत अपना घर बिगाड़ना नही चाहेगी। शमी ने उनके लिए सारे रास्ते बंद कर दिए थे। जब उनको यह लगने लगा कि कहीं उनको मार न दिया जाए। इसीलिए वह मीडिया में गईं। उनके पास मीडिया में जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। इससे पहले उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने यह कहकर मना कर दिया कि वह सेलीब्रेटी है। उसका कुछ नहीं हो सकता। अगर कोर्ट में मामला होता तो वह मदद कर सकते। अधिवक्ता के पास गए तो उन्होंने भी मदद करने से हाथ खड़े कर लिए। हसीन जहां के अनुसार उनके पास आय का भी कोई स्रोत नहीं था। ऐसे में उनको मीडिया का सहारा मिला। मीडिया ने उनकी बात को प्रमुखता से उठाया। अगर मीडिया का सहारा नहीं मिलता तो वह या तो जान से मार दी जातीं या फिर सड़क पर भीख मांग रही होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया ट्रायल से पहले समझौते के सवाल पर हसीन जहां ने कहा कि समझौते के काफी प्रयास हुए। इसमें गांव के प्रधान की भी मदद ली। शमी के परिवार वालों से हाथ जोड़कर इस मामले में मदद मांगी, लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। शमी के परिवार में कोई समझदार व्यक्ति नहीं मिला। उनके खिलाफ कोई बोलने को तैयार नहीं था। उनके बिरादरी के शकूर भाई हैं, जो मदद को आगे आए। अमरोहा में सहसपुर के चेयरमैन शमीम ने भी समझौता कराने के प्रयास किए, लेकिन वह भी असफल रहे।

अगर शमी के साथ अब समझौता होता है तो क्या होगा? इस सवाल के जवाब में हसीन जहां ने कहा कि उन्होंने कभी तलाक या अलग होने जैसी बात सोची नहीं। एक बार अपनी गलती मान लें और चीजों को दुरुस्त कर लें तो एक औरत का क्या है? वह तो कैसे भी एडजेस्ट कर लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed