फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खुलेंगे माइक्रो वेबरेज, हाथों हाथ मिलेगी फ्रेश बीयर

खुलेंगे माइक्रो वेबरेज, हाथों हाथ मिलेगी फ्रेश बीयर

Thu, 24 Jan 2019 01:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
खुलेंगे माइक्रो वेबरेज, हाथों हाथ मिलेगी फ्रेश बीयर
बरेली। अब तक बोतल एवं कैन में बिक रही बीयर अब ताजी भी पीने को मिलेगी। अप्रैल माह से हाथ हाथों मशीन से फ्रेश बीयर आपको गिलास में पीने को मिलने लगेगी। इसकी कीमत भी पैक्ड बीयर से कम होगी।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने बड़े शहरों की तर्ज पर माइक्रो वेबरेज लाइसेंस देने का फैसला किया है। इसकी विस्तृत पॉलिसी बनाई जा रही है। अप्रैल से बरेली समेत सभी प्रमुख शहरों में बीयर के मिनी प्लांट लगेंगे। इसके लिए सरकार लाइसेंस जारी करेगी। पहले से संचालित बार में प्लांट लगाने के लिए 50 हजार रुपये अनुमति शुल्क देना होगा। 150 रुपये प्रति लीटरप्रोसेसिंग शुल्क होगा। नया लाइसेंस लेने वालों को एक लाख रुपये शुल्क देकर मिनी प्लांट लगाने की अनुमति मिलेगी। ग्राहक इन स्थानों पर सामने ही मशीन से तैयार ताजा बीयर का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन


306 दुकानों का हुआ नवीनीकरण
जिले में 526 दुकानों में 306 शराब और बीयर दुकानों का ही नवीनीकरण हो पाया है। नवीनीकरण की अंतिम तिथि 21 जनवरी तक 220 लाइसेंसियों ने आवेदन नहीं किया। नौ माडल शॉप में से एक भी लाइसेंसी ने नवीनीकरण कराने में रुचि नहीं ली है। अब सात फरवरी से इन दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे और नौ फरवरी को लॉटरी से आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल से मौके पर ही ताजा बीयर बिक्री करने के लाइसेंस जारी होंगे। इसकी पॉलिसी बनाई जा रही है। जिले में 220 दुकानों का नवीनीकरण नहीं हुआ है। इनके लिए सात जनवरी से ऑनलाइन आवेदन होंगे।
- डीएन दुबे, सहायक आबकारी आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed