फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कलक्ट्रेट पर जुटे संगठनों ने प्रदर्शन कर लगाया जाम

कलक्ट्रेट पर जुटे संगठनों ने प्रदर्शन कर लगाया जाम

Thu, 10 Jan 2019 01:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर जुटे संगठनों ने प्रदर्शन कर लगाया जाम
बरेली। केंद्रीय श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन राज्य कर्मचारी संगठनों ने भी हिस्सा लिया। दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट तक रैली निकाली, जिससे स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति बन गई। कलक्ट्रेट पर भी कर्मचारियों ने चौराहे को चारों ओर से घेरकर रोड जाम कर दिया। आयकर एवं लोक निर्माण विभाग में सभा आयोजित कर मांगों को दोहराया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन आंदोलनकारी सड़कों पर उतरे। बैंक, बीमा, आयकर, बरेली कॉलेज, बिजली, विकास भवन, मानसिक चिकित्सालय, नगर निगम, जल निगम आदि कर्मचारी संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर सभा कर अपनी मांगें दोहराईं और जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। आयकर कर्मचारी महासंघ सचिव रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सुन रही है इसलिए निजीकरण पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। संजीव मेहरोत्रा ने कहा पूंजीपतियों के इशारे पर विनिवेश और विलय किए जा रहे हैं। गीता शांत, सुनील भसीन, योगेश पाल, राजेश कुमार, नेहा रस्तोगी, साक्षी, राहुल कटियार, रामेश्वर दयाल, सतीश मिश्रा, अचल अहेरी, सतीश मेहता, राजीव शांत आदि ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दामोदर स्वरूप पार्क के बाद कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन लोगों ने कहा कि दामोदर स्वरूप पार्क को धरनास्थल तो घोषित किया लेकिन वहां पानी या शौच जाने जैसी व्यवस्थाएं भी नहीं हैं। अगली बार वे लोग इसको लेकर भी प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने सरकारी कर्मचारी का दर्जा, 21 हजार वेतन और पेंशन की मांग की। इस दौरान ओमवती गंगवार, नीता, रामश्री, रामबेटी, मीना शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली को 21 जनवरी को धरना
वहीं, पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच ने 21 जनवरी को दामोदर स्वरूप पार्क में धरना देने की बात कही है। इसको लेकर बुधवार को परिषद के कार्यालय पर बैठक की गई, जिसमें मुकेश चौहान, विवेक शर्मा, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed