फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब व्हाट्सऐप पर भी जान सकेंगे पीएनआर का स्टेटस

अब व्हाट्सऐप पर भी जान सकेंगे पीएनआर का स्टेटस

Tue, 04 Sep 2018 01:54 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
अब व्हाट्सऐप पर भी जान सकेंगे पीएनआर का स्टेटस
अब व्हाट्सएप से जाने पीएनआर का स्टेटस - फोटो : अमर उजाला, बरेली
 रेलवे अब व्हाट्सऐप के जरिए भी पीएनआर और ट्रेन स्टेटस उपलब्ध कराएगा, इससे उन यात्रियों को फायदा होगा जो अब तक एसएमएस का मूल्य चुकाकर स्टेटस का पता लगाते थे। पीएनआर या ट्रेन स्टेटस जानने के लिए अब तक यात्री या तो किसी बेवसाइट का सहारा लेते थे या फिर 139 पर एसएमएस भेजकर वहां से रेप्लाई मंगाते थे। 139 पर एसएमएस भेजने के लिए यात्री को करीब पांच रुपये प्रति एसएमएस भुगतान करना पड़ता था। रेल प्रशासन ने अब यात्रियों को पीएनआर और ट्रेन स्टेटस चेक करने के लिए व्हाट्सऐप का विकल्प भी उपलब्ध करा दिया है। यह पूरी तरह नि:शुल्क है।
विज्ञापन

रेलवे केउच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, यात्रियों को व्हाट्सऐप का विकल्प देने के लिए रेल ने ट्रेवल कंपनी मैक माई ट्रिप के साथ करार किया है। इसकेजरिए यात्रियों को पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन स्टेटस और अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। रेलवे ने साफतौर पर कहा है कि यह सुविधा व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन पर ही मिलेगी।
विज्ञापन


ऐसे पता करें अपना पीएनआर और ट्रेन स्टेटस
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में 7349389104 नंबर सेव करें। अब व्हाट्सऐप पर ट्रेन का स्टेटस जानने के लिए ट्रेन का नंबर भेजें। अगर पीएनआर स्टेटस जानना चाहते हैं तो चैट लिस्ट में पीएनआर नंबर लिखकर भेजें। कंपनी की ओर से तुरंत रेस्पॉंस आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed