{"_id":"5a598b8b4f1c1be2408b486f","slug":"151515817867-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर धमकी
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर उमेश गौतम को धमकी का मामला
पूर्व मेयर ने उच्च स्तरीय जांच के लिए सीएम को लिखा पत्र
कहा- जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मेयर उमेश गौतम को धमकी देने के मामले में अपना नाम घसीटे जाने से खफा पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखकर प्रकरण की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
मेयर उमेश गौतम ने नौ जनवरी को प्रमुख सचिव और एसएसपी को पत्र लिखकर मेल के जरिये धमकी मिलने की बात कहते हुए जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की थी। मेल में अतिक्रमण अभियान फौरन न बंद करने पर उन्हें और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई है। यह मेल स्विट्जरलैंड की एक वेबसाइट से भेजा गया था। इस मामले ने बृहस्पतिवार को तब तूल पकड़ लिया जब मेयर उमेश गौतम ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में धमकी के पीछे पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर का हाथ होने की आशंका जताई। बृहस्पतिवार को दोनों ओर से हुई बयानबाजी के बाद शुक्रवार को पूर्व मेयर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इसमें जो भी दोषी पाया जाए, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, धमकी के संबंध में शुक्रवार शाम मेयर उमेश गौतम ने डीएम आर. विक्रम सिंह से मुलाकात की और उनसे जल्द शासन को रिपोर्ट भिजवाने के लिए कहा। पूर्व मेयर के मुख्यमंत्री को पत्र लिखने पर जब मेयर की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।