फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   151 purchasing centers made for purchase of paddy in Bareilly

Bareilly News: धान की खरीद के लिए बनाए गए 151 क्रय केंद्र, बाजरा के लिए नौ; किसानों का इंतजार

Tue, 03 Oct 2023 05:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 05:41 AM IST
सार

बरेली में एक अक्तूबर से धान क्रय केंद्र खुल गए हैं। इस बार जिलेभर में 151 क्रय केंद्र बनाए हैं। लेकिन अभी किसी भी केंद्र पर धान की आवक नहीं हुई है। वहीं बाजरे की खरीद के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
151 purchasing centers made for purchase of paddy in Bareilly
धान खरीद केंद्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में धान की सरकारी खरीद के लिए 151 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पहली अक्तूबर से क्रय केंद्र खुल गए, लेकिन किसी भी क्रय केंद्र में धान की आवक नहीं हो सकी। क्रय केंद्र सूने हैं। धान में नमी अधिक है। सात दिनों में खरीद शुरू होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समितियों में धान पहुंचने लगा है लेकिन उसमें क्रय केंद्रों के मानक पर खरा नहीं हो रहा है। सरकारी क्रय केंद्रों में 17 प्रतिशत तक नमी वाला धान क्रय कर लिया जाता है लेकिन फिलहाल मंडियों में सीधे खेत से जो धान आ रहा है, वह 20-25 प्रतिशत तक नमी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंUP: साली ने बनाया पेट दर्द का बहाना, जीजा ने किया दवा दिलाने का ड्रामा, फिर रात में हुआ कुछ ऐसा घरवाले परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय का कहना है कि सात दिनों में सूखे धान आवक होगी। क्रय केंद्रों में खरीद होने लगेगी। पिछले वर्ष लक्ष्य 1,83,000 के सापेक्ष 1,74,000 मीट्रिक टन खरीद हुई। अबकी बार भी पिछले वर्ष वाला लक्ष्य है। खरीद पिछले वर्ष से अधिक होने के आसार हैं।

ग्रेड ए- 2203
कामन- 2183
(धान का दाम प्रति क्विंटल में)

बाजरे की खरीद के लिए नौ केंद्र बनाए

मोटे अनाज में सिर्फ बाजरे की ही सरकारी खरीद होगी। जिले की मंडियों में नौ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसकी खरीद 2500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से होगी। पिछले वर्ष इसका भाव 2350 रुपये प्रति क्विंटल रहा था। इस बार 150 रुपये की वृद्धि की है।

डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष सिर्फ दो क्रय केंद्र थे। जिन क्रय केंद्रों पर धान खरीद होगी, उन्हीं में से ही नौ केंद्र बाजरा खरीद के लिए चयनित किए हैं। इसमें सबसे अधिक चार क्रय केंद्र आंवला मंडी में बनाए हैं। नवाबगंज, मीरगंज, डेलापीर, फरीदपुर और रिछा में एक-एक क्रय केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed