फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.5 lakh people lost sleep due to cut on ten feeders

Bareilly News: दस फीडरों पर कटौती से 1.5 लाख लोगों की नींद उड़ी

Sun, 18 Jun 2023 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh people lost sleep due to cut on ten feeders
बरेली। सीबीगंज में ट्रांसमिशन का 132 केवी सब स्टेशन ओवरलोड होने से मढ़ीनाथ और सुभाषनगर में रात में आपात कटौती हो रही है। 30 हजार घरों की बिजली रात में किसी भी समय एक-एक घंटे के लिए दो बार काटी जा रही है। किस फीडर पर कब कटौती होगी, इसकी जानकारी पहले से नहीं दी जाती है। इसलिए दो सब स्टेशनों के दस फीडरों के अंतर्गत आने वाले 20 मोहल्लों के 1.5 लाख से अधिक लोगों की नींद तीन रातों से खराब हो रही है।
विज्ञापन

सीबीगंज के 132 केवी सब स्टेशन से सुभाषनगर और मढ़ीनाथ स्थित 33 केवी सब स्टेशनों को बिजली मिलती है। दोनों सब स्टेशनों में 11 केवी के 10 फीडर हैं, जिसमें 30 हजार उपभोक्ता आते हैं। सीबीगंज में 63 एमवीए व 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। कुल क्षमता 103 एमवीए है, लेकिन 14 जून को गर्मी बढ़ने से लोड बढ़कर 115-120 एमवीए पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसलिए पारेषण के अधिशासी अभियंता ने वितरण के अधिशासी अभियंता से दोनों सब स्टेशनों पर शाम 7 से रात में 3 बजे के बीच विभिन्न फीडरों पर एक-एक घंटे की आपात कटौती करके लोड मैनेज करने को कहा है। इसके बाद दोनों सब स्टेशनों के 20 से अधिक मोहल्लों में रात में आपात कटौती शुरू हुई है। जनता खामियाजा भुगत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से इन फीडरों पर हो रही कटौती


फीडर का नाम प्रभावित आबादी

बीडीए प्रथम 25,000
बीडीए प्रथम 22,500
बदायूं रोड 15,000


नेकपुर 15,000

तिलक कॉलोनी 12,000

रैन बसेरा 4,500

मढ़ीनाथ 25,000
पाॅल कॉलोनी 2,550

शांति विहार 7,550
सितंबर 2022 में मंजूर हुआ था 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर, अब तक नहीं लगा
सीबीगंज सब स्टेशन में 63 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता को बढ़ाकर 166 एमवीए करने के लिए सितंबर 2022 में 4.75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर हुआ था। ट्रांसफार्मर के लिए ऑर्डर जारी हो गए। सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मर रखने के लिए सीमेंट का आधार भी तैयार है, लेकिन ट्रांसफार्मर की आपूर्ति नहीं हुई। इस बीच लोड बढ़ने का असर आपूर्ति पर दिखने लगा है। विद्युत पारेषण के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि ट्रासंफार्मर आवंटन न होने से देरी हो गई। वैसे चबूतरा तैयार है। ट्रांसफार्मर को सब स्टेशन से जोड़ने के लिए रास्ता भी तैयार कर लिया गया है।
खराब हो रही नींद, पढ़ाई पर भी असरदावा भले ही 24 घंटे आपूर्ति का हो, लेकिन हकीकत में गर्मी बढ़ने के साथ रात में कटौती शुरू हो गई है। नींद खराब होने के साथ ही पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। - शिवानी पटेल, छात्रा, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय
15 दिन से रात में हो रही बिजली कटौती
मेरे मोहल्ले में रात में बिजली गुल हो जाती है। दिन भर की थकान के बाद जैसे ही नींद आती है, बिजली चली जाती है। गर्मी से नींद खुल जाती है। 15 दिन से यही हाल है। - सुनील कुमार वाल्मीकि, पूर्व पार्षद, नेकपुर


अलीगंज, रहटुइया को डबल ग्रुप आपूर्ति दिए जाने का प्रस्ताव
अलीगंज, रहटुइया के 33 केवी सब स्टेशनों के फीडरों पर शेड्यूल धड़ाम हो गया है। आपूर्ति 18 घंटे नहीं मिल रही है। इसलिए अब डबल ग्रुप आपूर्ति के लिए मुख्य अभियंता ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय को लिखा है। सात दिनों में अनुमति मिलने की उम्मीद है। डबल ग्रुप आपूर्ति मिलने पर किसी भी फीडर पर आपात कटौती नहीं होगी। शेड्यूल के मुताबिक बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed