{"_id":"5d4dcf638ebc3e6ca56c480f","slug":"15-august-bareilly-news-bly3718993158","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस स्वतंत्रता दिवस 52 सेकेंड के लिए थम जाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस स्वतंत्रता दिवस 52 सेकेंड के लिए थम जाएगा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मौका है, दस्तूर है और फर्ज भी.. तो आइए इस बार हम सब धूमधाम से मनाएं स्वतंत्रता दिवस। अभिनव आयोजन, ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत अमर उजाला ने इस बार शहरवासियों के साथ एक नए अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां बांटने का फैसला लिया है। इसके तहत शहर में देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
देशभक्ति से लबरेज आयोजन ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में 15 अगस्त को शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर एकसाथ राष्ट्रगान का आयोजन होगा और 52 सेकेंड के लिए पूरा शहर थम जाएगा। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, छात्र-छात्राएं और तमाम लोग इन एतिहासिक पलों के गवाह बनेंगे। अमर उजाला के अनूठे इस महाअभियान की कड़ी में शहर के विभिन्न स्कूलों में देशभक्ति की थीम पर आधारित ड्राइंग कंपटीशन का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा देश के लिए सीमा पर बलिदान होने वाले अमर शहीदों की याद में उनकी वीर नारियों का सम्मान भी होगा। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहरवासियों से अपील है कि आप भी देशप्रेम से ओतप्रोत आयोजन ‘मां तुझे प्रणाम’ में शामिल होकर स्वाधीनता के इस अनुष्ठान में शामिल होकर आहुति दें।