{"_id":"5932b7ef4f1c1bfe298b4570","slug":"14964961214-badaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता बोले- भाजपा के विधायकों और मंत्रियों से जनता त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता बोले- भाजपा के विधायकों और मंत्रियों से जनता त्रस्त
Updated Sat, 03 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। समाजवादी पार्टी की गांधी नगर स्थित जिला कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को बने तीन माह का अल्प समय हुआ है लेकिन इतने कम समय में बदायूं सहित पूरे प्रदेश की जनता भाजपा के विधायकों और मंत्रियों की कार्यशैली से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास का जो पहिया आगे बढ़ाया था, वह प्रदेश में पूरी तरह से रुक चुका है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि असामाजिक तत्व पीला अंगोछा डालकर लूट, डकैती, बलात्कार आदि जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम देकर समाज के हर वर्ग को आतंकित करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा के गुंडों से भयभीत होकर किसान, व्यापारी, छात्र, नौजवान, अल्पसंख्यक आदि समाज का हर वर्ग समाजवादी पार्टी की तरफ इस आशा से देख रहा है कि हम सभी एकजुट होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ उनके कंधों से कंधा मिलाकर संघर्ष करें। यदि शीघ्र ही भाजपा के नेताओं ने अपनी कार्यशैली में परिवर्तन नहीं किया तो सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के हित में सड़क पर उतर कर संघर्ष करेंगे।
बैठक में पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, आस मोहम्मद खान, मोहर सिंह पाल, अवनीश यादव, ओमवीर सिंह, बलवीर सिंह यादव, अशोक यादव, वीपी सिंह, सलीम अहमद, स्वाले चौधरी, शशांक यादव, ज्वाला प्रसाद कश्यप, तनवीर हसन खां, राजपाल शर्मा, राजू यादव, विमल शर्मा, खालिद रजा, ग्रीश यादव, जमीर अहमद, विद्म सिंह, हीरालाल वर्मा, नवनीत गुप्ता, वीरेंद्र धीगड़ा आदि मौजूद रहे। संचालन बलवीर सिंह यादव ने किया।