{"_id":"5cc8a714bdec22076100a4db","slug":"141556653844-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त से बिजली, पानी, सड़क की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त से बिजली, पानी, सड़क की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिठौरा में करीब चार माह पहले खंभे लगे, लेकिन बिजली आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हो सकी। क्षेत्र में सड़क और नाली समेत शुद्ध पेयजल की मांग भी अर्से से चल रही है, लेकिन अब तक अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की है। मंगलवार को आक्रोशित निवासियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर समस्याएं बताईं।
नगर निगम वार्ड संख्या 12 निवासी पूजा, विमला, राधा, रामदेवी, सुमन, लता, सावित्री व अन्य महिलाएं दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम पहुंचीं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की मांग हो रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई, जिस पर नगर आयुक्त ने समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है।