फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर भी छात्र को दिखा दिया अनुपस्थित

इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर भी छात्र को दिखा दिया अनुपस्थित

Tue, 30 Apr 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर भी छात्र को दिखा दिया अनुपस्थित
बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट में अक्सर तमाम गड़बड़ियां सामने आती रहीं है जिसका खामियाजा छात्रों को चुकाना पड़ता है। ताजा मामला इस बार इंटरमीडिएट के रिजल्ट में देखने को मिला। परीक्षा में शामिल होने के बावजूद एक छात्र को अनुपस्थित दिखा दिया। छात्र ने जब रिजल्ट देखा तो दंग रहा गया। बाकी विषयों में उसको अच्छे अंक मिले, लेकिन भौतिक विज्ञान में उसे अनुपस्थित दिखा दिया जिस कारण वह फेल हो गया। अब छात्र ने परीक्षा में उपस्थिति के सारे सबूत लगाकर बोर्ड के सचिव को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

अब्दुल अय्यूब नाम के छात्र ने एमबी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। शनिवार को जारी रिजल्ट में जब उसने अपना परिणाम देखा तो उसे होश उड़ गए। 500 में से उसे 325 अंक मिले। फिजिक्स में उसे अनुपस्थित दर्शा दिया गया। 65 फीसदी अंक पाकर भी वह फेल हो गया। केंद्र पर परीक्षा के दिन 345 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 36 ने परीक्षा छोड़ दी। ऑनलाइन अपलोड की गई अनुपस्थिति की सूची में उसका नाम नहीं है। छात्र का कहना है कि बोर्ड की गलती से उसका पूरा साल खराब हो जाएगा। बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव को भेजे पत्र में उसने सारे दस्तावेज भेजे हैं और कॉपी निकलवाकर उसके अंक दर्ज कराने की मांग की है। बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव विनोद कृष्ण का कहना है कि छात्र परीक्षा में उपस्थित है तो उसका रिजल्ट सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed