{"_id":"5c607da3bdec22739950c921","slug":"141549827491-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरी जनता तो दौड़े नगर निगम वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरी जनता तो दौड़े नगर निगम वाले
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अतिक्रमण की वजह से चोक नाले-नालियां साफ न हो पाने से मलूकपुर में रविवार को खूब हंगामा हुआ। अतिक्रमण हटाने के आश्वासनों से तंग आकर यहां के लोग धरना-प्रदर्शन कर अनशन पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे नगर निगम के अफसरों ने सोमवार को अतिक्रमण हटाने का वादा किया तो लोग शांत हुए।
मलूकपुर पुलिस चौकी के पास बसे लोग बीते करीब सालभर से जलभराव से पीड़ित हैं। हिंदू जागरण एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सक्सेना ने बताया कि पूर्व में नगर निगम से चोक नाले-नालियां साफ कराने की मांग की गई थी। सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे तो नाले-नालियों पर अतिक्रमण मिला। करीब महीनेभर पहले अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर आयुक्त ने आदेश दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद लोगों ने फोटो, वीडियो बनाकर अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया फिर भी सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों मेें आक्रोश था। रविवार को लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। दुकानें बंद कराने लगे तो सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस के सामने ही लोग अनशन पर बैठ गए। पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ तो नगर आयुक्त को सूचना दी गई। इसके बाद अतिक्रमण प्रभारी ललतेश सक्सेना और टीम प्रभारी जयपाल सिंह पटेल मौके पर पहुंच गए। दोनों ने सोमवार को हर हाल में अतिक्रमण हटाने का लिखित वादा किया तो लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में जयंती, जिलानी, इमरान खान, राजीव पिंटू, विशाल रस्तोगी, दीपक साहू, दुर्गा आदि शामिल रहे।
चोक नालियों की वजह से जलभराव हो रहा है। नालियों पर अतिक्रमण की वजह से सफाई नहीं हो पा रही है। सोमवार सुबह अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। - राजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त