फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अपहर्ताओं के चंगुल से छूटी युवती के घर हमला, उठा ले जाने की कोशिश

अपहर्ताओं के चंगुल से छूटी युवती के घर हमला, उठा ले जाने की कोशिश

Thu, 10 Jan 2019 01:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
अपहर्ताओं के चंगुल से छूटी युवती के घर हमला, उठा ले जाने की कोशिश
सीबीगंज (बरेली)। युवती से जानकारी छुपाकर शादी का झांसा देकर साथ ले गए मेरठ के युवक ने धर्म परिवर्तन कराकर उसका यौन शोषण किया। किसी तरह युवती अपने गांव भाग आई तो मंगलवार रात आरोपियों ने उसके घर पर हमला कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी युवती ने आरोप लगाया कि नूर मोहम्मद के घर आने-जाने वाले युवक ने अपना नाम सौरभ बताकर उससे दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसे ले गया और कई जगह रखकर यौन शोषण किया। इसी बीच उसेे पता लगा कि सौरभ का असली नाम शाकिब है और वह अहमदनगर, मेरठ का निवासी है। नूर मोहम्मद उसका रिश्तेदार है। नाराजगी जताने पर शाकिब ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और बंधक बनाकर रखने लगा। पिछले सप्ताह वह किसी तरह शाकिब के चंगुल से छूटकर भाग आई। मंगलवार रात शाकिब अपने रिश्तेदार नूर मोहम्मद एवं दो अन्य साथियों के साथ युवती के घर में घुस आया और अपहरण की कोशिश की। विरोध पर आरोपियों ने जान से मारने की डंडों से हमला कर दिया। बुधवार को थाने पहुंची युवती ने शाकिब उर्फ सौरभ, नूर मोहम्मद व दो अज्ञात पर जानलेवा हमला, अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन कराने आदि की धाराओं में रिपोर्ट कराई है। इंस्पेक्टर जेपी यादव ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed