फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तारा सिंह सोलंकी समेत कई मोर्चा में शामिल

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तारा सिंह सोलंकी समेत कई मोर्चा में शामिल

Sat, 20 Oct 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 20 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तारा सिंह सोलंकी समेत कई मोर्चा में शामिल
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तारा सिंह सोलंकी ने भी स्थानीय नेतृत्व पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाकर पार्टी छोड़ दी। वह समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो गए। दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के गांव परातासपुर के पूर्व प्रधान और पूर्व गन्ना सोसायटी चेयरमैन सोबरन सिंह यादव, प्रधानी का चुनाव लड़े प्रेम सिंह यादव और एकलव्य यादव ने भी समर्थकों समेत सेक्युलर मोर्चा में जाने का ऐलान कर दिया। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने इनको समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और पूर्व पार्टी जिलाध्यक्ष रहे तारा सिंह सोलंकी ने सपा छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह डेढ़ साल से पार्टी की मीटिंग में नहीं जा पा रहे थे। किसी ने हाल जानने की कोशिश नहीं की। बुजुर्ग सोलंकी ने कहा कि इसकी उनको मानसिक पीड़ा थी क्योंकि वह सपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। अगर राजनीति में सम्मान नहीं तो वहां रहने का क्या मतलब। उधर, सपा प्रवक्ता हैदर अली ने बताया कि तारा सिंह सोलंकी को 15 अगस्त और 26 जनवरी को कार्यालय पर मुख्य अतिथि बनाकर ध्वजारोहण कराया गया था। पांच दिन पहले ही जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव हाल जानने के लिए उनके घर गए थे। अगर, वह चले गए तो क्या किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed