{"_id":"5bc77e2cbdec2269625f5466","slug":"141539800620-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू वार्ड में शिफ्ट हुआ डेंगू संदिग्ध, एक मरीज में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू वार्ड में शिफ्ट हुआ डेंगू संदिग्ध, एक मरीज में पुष्टि
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के दावों के बावजूद प्रतिदिन बड़ी संख्या में मलेरिया के मरीज मेडिकल कैंपों में पहुंच रहे हैं। वहीं डेंगू के मरीज भी लगातार सामने आ रहे हैं।
दिल्ली में मजदूरी करने वाले रियाज मूल रूप से फतेहगंज पूर्वी के निवासी हैं। उनके इलाज के दौरान डेंगू के लक्षण सामने आने के बाद डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल में उसको एलाइजा टेस्ट किया गया है। वहीं महेशपुरा के साहबजादे में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसकी रिपोर्ट भेजी गई है। मच्छर जनित रोगों के प्रकोप जारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डीडीटी की नई खेप भी मंगा ली है।
टाइफाइड से महिला की मौत
रिठौरा। कस्बे के मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी नेमचंद यादव की पत्नी कृष्णा देवी (50) को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने रुहेलखंड मेडिकल कालेज में उनको भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उनका टाइफाइड का इलाज चल रहा था। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के चार बेटे व तीन बेटियां हैं।