{"_id":"5aadec334f1c1bb0758b5e9e","slug":"141521347635-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वधिक बिक्री करने वाला समूह पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वधिक बिक्री करने वाला समूह पुरस्कृत
Updated Sun, 18 Mar 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
मंडलीय सरस मेला समापन की ओर है। 18 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 11 दिवसीय यह मेला समाप्त हो जाएगा। शनिवार को इस मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। यहां लगे हस्तशिल्प, जरी आदि के स्टाल पर ग्राहकों की काफी संख्या देखी गई। अर्बन हाट में लगे इस मेले में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री हुई। मेले में स्टाल लगाने वाले लोगों को डीआरडीए की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस्लाम सहायता समूह सिंधौली को उत्कृष्ट साज-सज्जा के लिए पुरस्कृत किया गया, जबकि सर्वाधिक बिक्री करने पर रामपुर जिले के महर्षि सहायता समूह को इनाम दिया गया। मेला प्रभारी सलमान जमीर ने आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार जताया।