फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मार्कशीट के लिए पैसे मांगने का वीडियो वारयल

मार्कशीट के लिए पैसे मांगने का वीडियो वारयल

Sat, 15 Jul 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
मार्कशीट के लिए पैसे मांगने का वीडियो वारयल
मार्कशीट के लिए पैसे मांगने का वीडियो वारयल - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

केडीईएम इंटर कॉलेेज में मार्कशीट के नाम पर छात्रों से दो-दो सौ रुपये वसूले का वीडियो वायरल हो गया। किसी छात्र ने ही कॉलेज में वीडियो बनाया और सोशल मीडिया वायरल कर दिया। जिसमें शिक्षक छात्र से पैसे लेते हुए नजर आ रहा है। दूसरी तरफ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरीश स्वामी ने इससे साफ इंकार कर दिया। उनका कहना है कि टीसी काटने के दस रुपये लिए जाते हैं। शिक्षक ने और कोई पैसा नहीं लिया। वहीं डीआईओाएस तक मामला पहुंच गया है। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने कहा कि वीडियो देखने के बाद जांच कराई जाएगी।

नैनीताल रोड स्थित केडीईएम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मार्कशीट वितरित की जा रही थी। सोशल मीडिया में दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में एक शिक्षक पैसे गिनते नजर आ रहे हैं और उनकी टेबल पर पैसे भी रखें तथा मार्कशीट का बंडल भी रखा है। दूसरे वीडियो में मार्कशीट वितरित करते हुए का वीडियो है जिसमें छात्र टेबल पर पैसे रखते हुए भी नजर आ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि मिठाई के नाम पर दो-दो सौ रुपये लिए गए और जिस छात्र ने पैसे नहीं दिए उनको मार्कशीट नहीं दी गई। वीडियो वायरल होते ही शिक्षकों की करतूत की पोल खुल गई। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधानाचार्य से बात करके मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed