{"_id":"5c8ea7afbdec2213f10dd671","slug":"131552852911-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़का वध का मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़का वध का मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्री रामलीला सभा की ओर से ब्रह्मपुरी में चल रहे रामलीला मंचन के तीसरे दिन सीता जन्म, ताड़का, सुबाहु वध, विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने की लीला का मंचन हुआ। मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि विश्वामित्र राक्षसों के आतंक से मुक्ति के लिए राजा दशरथ के पास पहुंचे। श्रीराम और लक्ष्मण को मांगकर अपने साथ ले गए। जहां दोनों भाइयों ने ताड़का और सुबाहु का वध किया। वहीं सीता जन्म का मार्मिक मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। उन्होंने जय श्री राम के जयकारे लगाए। यहां अध्यक्ष अतुल कपूर, देवेंद्र नाथ, राधा कृष्ण शर्मा, अमित अरोरा आदि मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने जानी सुदर्शन क्रिया
बरेली। आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका शमा गुप्ता ने रविवार को शिवा हाल में योग क्रिया व होली उत्सव का आयोजन किया, जिसमें सुदर्शन क्रिया को स्वास्थ्य और आध्यात्मिक लाभ का महत्व बताया। जिसके बाद सभी ने फूलों की होली खेली और एकदूजे को गुलाल लगाकर, गुजिया खिलाकर होली की शुभकामना दी। यहां ज्योति सक्सेना, राजकुमारी सक्सेना, आरके सक्सेना, हेमा वर्मा, सुषमा रस्तोगी, डॉ. दीपिका दुबे आदि मौजूद रहीं।
लोक गीतों की रही धूम
बरेली। पर्वतीय समाज उत्थान समिति ने रविवार को कर्मचारी नगर स्थित जीके स्कूल परिसर में ‘होली गायन व नृत्य महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें पर्वतीय लोकगीत व नृत्य ‘झोड़ा धांचरी’ समेत होली संबंधी गीत गाए गए। इस आयोजन में समाज के पुरुष और महिलाओं की बढ़चढ़कर भागेदारी रही। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। यहां सचिव हरीश चंद्र पाठक, एसडी बेलवाल, जीबी सत्यबली, अजय भट्ट, बीएम कांडपाल, देवी दत्त पांडेय, नवल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एकादशी पर किया पूजन
बरेली। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के अवसर पर रविवार को आनंद आश्रम में सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने वट वृक्ष का परंपरानुसार पूजन किया। इस दौरान दान आदि सामग्री पुजारी को अर्पित कर आशीर्वाद लिया। यही सिलसिला सुबह और शाम को अन्य मंदिरों पर घरों में चला। आश्रम में पूजन के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को होली के उपलक्ष्य में गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
सिंधी संस्कृति की दिखी झलक
बरेली। सिंधी समाज की ओर से रविवार को वीर सावरकर नगर स्थित पीएनबी कॉलोनी संत दरबार में परमपूज्य संत गंगाराम साहिब की 126वीं पुण्यतिथि का धूमधाम से आयोजन हुआ। शुभारंभ सुबह बच्चों के मुंडन संस्कार, जनेऊ संस्कार के साथ हुआ, जिसके बाद भंडारा का आयोजन और फिर रात को पूजन व डांडिया नृत्य समेत म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियां हुईं। जानकारी विजय मूलचंदानी ने दी।