{"_id":"5c7ece8ebdec2214586c247b","slug":"131551814286-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 वर्ष बाद बरेली में मोरारी बापू सुनाएंगे रामकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 वर्ष बाद बरेली में मोरारी बापू सुनाएंगे रामकथा
विज्ञापन
22 साल बाद बरेली में संत मोरारी बापू सुनाएंगे रामकथा
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेलीवासियों को श्रीराम कथा का रसपान कराने के लिए संत मोरारी बापू 22 साल बाद एक बार फिर बरेली आ रहे हैं। रामकथा प्रेम यज्ञ समिति के बैनर तले यह आयोजन 23 मार्च को शुरू होकर नौ दिन तक चलेगा।
रामकथा प्रेम यज्ञ समिति के पदाधिकारी गिरधर गोपाल खंडेलवाल और रमेश खनीजो ने बताया कि बरेली में पहली बार संतश्री की कथा 1989 में श्रीत्रिवटी नाथ मंदिर में हुई थी। इसके बाद दूसरा आयोजन 1998 में इज्जतनगर स्थित कत्था फैक्टरी में हुआ। इस बार भी संतश्री की कथा वहीं होने जा रही है। केके मेहता ने बताया कि कथा 23 से 31 मार्च तक चलेगी। 23 को दोपहर साढ़े तीन से शाम साढ़े छह बजे तक कथा होगी। फिर 24 से प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक श्रीराम की महिमा का गुणगान किया जाएगा। केके दमानी ने बताया कि श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए 30 बसों की व्यवस्था की गई है। अशोक गोयल ने 24 से 29 तक प्रतिदिन शाम छह से आठ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी। राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कथा में देश और विदेश से करीब दो हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों समेत करीब दो सौ वालंटियर्स तैनात रहेंगे। प्रेसवार्ता में देवेेंद्र खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, सतीश खट्टर, एके राय मौजूद रहे।