फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चाइल्ड लाइन को इज्जनगर स्टेशन पर मिला पांच साल का बच्चा

चाइल्ड लाइन को इज्जतनगर स्टेशन पर मिला पांच साल का बच्चा

Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
Anil Pandey अनिल पांडेय
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन को इज्जनगर स्टेशन पर मिला पांच साल का बच्चा
बरेली। चाइल्ड लाइन को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर पांच साल का एक बच्चा लावारिस हालत में मिला। चाइल्ड लाइन ने बच्चे को बाल संरक्षण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया। बाद में उसे आर्य समाज अनाथालय के सुपुर्द कर दिया गया है। सीडब्ल्यूसी का कहना है कि बच्चा केवल अपना नाम बता पा रहा है।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक पांच साल का बच्चा काफी देर से रो रहा था। वहां एक वेंडर की नजर उस पर पड़ी और उसने उसके माता-पिता को तलाशने की कोशिश की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बच्चा केवल अपना नाम अभिनव बता रहा है, काफी पूछने पर ही वह अपने अभिभावक का नाम नहीं बता सका। इसके बाद चाइल्ड लाइन ने उसे सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया। बाल संरक्षण समिति के डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि चूंकि यहां अनाथालय में बच्चों को नहीं लिया जा रहा। इसलिए पहले उसे आगरा भेजने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन अगर बच्चे को आगरा भेज दिया जाता तो उसे उसके मां-बाप से मिलाने में दिक्कत होती। इसलिए विशेष आग्रह करके बच्चे को आर्य समाज अनाथालय के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed